अध्यात्म

धनवान बनने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये सात सरल उपाय

कार्तिक पूर्णिमा इस साल 12 नवंबर के दिन आ रही है और इस पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के साथ कई तरह की कथाएं जुड़ी हुई हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ही विष्णु भगवान ने अपना प्रथम अवतार लिया था। जबकि एक अन्य कथा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही शिव जी ने  त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था। जिसके चलते इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा को बेहद ही शुभ माना जाता है और इस दिन अगर नीचे बताए गए उपाय किए जाते हैं, तो अपार धन मिलता है। इसलिए आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन धन लाभ से जुड़े ये टोटके जरूर करें।

घर की करें अच्छे से सफाई

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवों द्वारा दीपावली मनाई जाती है। इसलिए इस पूर्णिमा को देव दीपावली कहा जाता है। वहीं इस दिन अगर घर की अच्छे से सफाई की जाए और घर में शाम के समय दीपक जलाया जाए तो धन लाभ होता है। इसके अलावा शाम के समय लक्ष्मी पूजन करने से भी धन से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती हैं।

करें गंगा स्नान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करें और स्नान करने के बाद आप पैसों, खाने की चीजों और कपड़ों का दान करें। ऐसा करने से आप पर भगवान की कृपा बन जाती है और आपको धन लाभ होता है।

घर के द्वार को सजाएं

इस दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार को अच्छे से सजाएं और घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद शाम के समय विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करें और भगवान से धन लाभ की कामना करें।

जरूर देखें चांद

कार्तिक पूर्णिमा की रात को आप चांद जरूर देखें और चांद को खीर का भोग लगाएं। चांद देखने के बाद आप सबसे पहले चांद को अर्घ्य दें, फिर चांद को खीर अर्पित करें। इसके बाद आप इस खीर को घर के सदस्यों में बांट दें।

मंदिर में जाकर दीपक जलाएं

इस दिन दीपदान करने का भी महत्व होता है और ऐसा माना जाता है कि दीपदान करने से घर की सारी आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इसलिए आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में दीपक जरूर जलाएं और शाम के समय मंदिर में जाकर भी दीप-दान करें।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

शाम के समय आप पांच सरसों के तेल के दीपक पीपल के पेड़ के पास जलाएं। आप सबसे पहले पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें। इसके बाद दीपक जला दें और पेड़ की परिक्रमा करें। परिक्रमा करने के बाद आप पेड़ का एक पत्ता तोड़ लें और इस पत्तें को पहले लक्ष्मी मां के चरणों में चढ़ाएं। उसके बाद इसे तिजोर में रख दें। ये टोटका करने से आपकी तिजोरी सदा धन से भरी रहेगी।

तुलसी की पूजा करें

कार्तिक पूर्णिमा के दिन विष्णु जी के अलावा तुलसी मां की पूजा करना भी शुभ फल देता है। इसलिए आप इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा करें और पूजा करते समय एक घी का दीपक जला दें। ये दीपक जलाने के बाद आप मां से धन लाभ की कामान करें।

Back to top button