दिलचस्प

ये हैं भारत की वो 6 जगहें, जहाँ भारतीयों का प्रवेश ही है निषेध

हमारे देश को आजाद हुए बहुत साल हो चुके हैं, पर क्या आपको पता है की भारत में आज भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहाँ भारतीय नहीं जा सकते हैं। जी हाँ आपको जानकर हैरानी होगी की आज भी हमारे देश में कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां इंडियंस का जाना मना है। पर इन जगहों पर विदेशी नागरिक जा सकते हैं। और सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इन जगहों के मालिक इंडियन ही है। आज हम आपको इंडिया में मौजूद ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इंडियंस का जाना मना है।

हिमांचल प्रदेश में कसोल नामक जगह है। कसोल में एक इसराइली कैफे बना है। इस कैफे का नाम फ्री कसोल है। पहले इस कैफे के बारे में कोई नहीं जनता था। पर सन 2015 में यह कैफे मशहूर हुआ था, जब इसने इंडियन को बिना पासपोर्ट के अपनी सेवाएं देने से मना कर दिया था। इस कैफे में जाने के लिए भारतीय नागरिकों को अपना पासपोर्ट दिखाना पड़ता है।

चेन्नई में एक लॉज है जिसका नाम हाइलैंड है। इस लॉज में सिर्फ वही कस्टमर्स आ सकते हैं जिनके पास विदेशी पासपोर्ट होता है, या इस लॉज में सिर्फ वही इंडियन रुक सकता है जिसके पास किसी दूसरे देश का पासपोर्ट हो।

अंडमान निकोबार में मौजूद उत्तरी सेंटिनल द्वीप है। इस द्वीप में सेंटीनिलिज नाम के आदिवासी निवास करते हैं। जिसकी वजह से यह द्वीप अपने मुख्य रूप से बिल्कुल अलग-थलग हो गया है। यहां पर रहने वाले आदिवासी यह नहीं चाहते कि कोई भी टूरिस्ट या मछुआरा उनके द्वीप पर आये। 2004 में जब सुनामी आई थी तब इस जनजाति ने भारतीय तटरक्षक बलों के हैलीकाप्टर पर तीरों के द्वारा हमला किया था और उन्हें अपने द्वीप में प्रवेश नहीं करने दिया था।

हिमाचल प्रदेश में मौजूद मलाना गांव की अपनी एक अलग कहानी है। यहां के निवासी अलेक्ज़ेंडर के घायल सैनिक जो कि इस गांव में रुक गए थे उन्हें अपना पूर्वज मानते हैं। यहां पर रहने वाले लोग किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपना सामान या इस गांव की सीमा पार करने की इजाजत नहीं देते हैं। एक परियोजना के तहत इस गांव के लोगों को नजदीक लाया गया। यह परियोजना इस गांव में राजस्व प्राप्ति का एकमात्र साधन है।

इसके अलावा क्या आपको पता है कि भारत में कुछ ऐसे समुद्रतट भी हैं जिन्हे सिर्फ विदेशियों के लिए ही आरक्षित किया गया हैं। यह समुद्र तट गोवा पांडिचेरी में मौजूद है। भारत में कुछ जगह ऐसी भी है जहां भारतीय और विदेशी दोनों को ही पासपोर्ट की आवश्यकता होती है। जैसे लक्षद्वीप द्वीपसमूह में अगाती, कदमत, बांगरम में केवल विदेशियों को जाने की परमिशन है। और मिनीकाय और अमीनी जैसे द्वीपों में केवल भारतीय टूरिस्ट ही जा सकते हैं। इन जगहों के बारे में जानकर बहुत हैरानी होती है कि इंडिया में आज भी ऐसी कुछ जगहें मौजूद है जहां पर इंडियंस का प्रवेश निषेध है, या फिर इन जगहों पर जाने के लिए सरकार से खास परमिट या इनर लाइन परमिट लेना पड़ता है।

Back to top button