बॉलीवुड

विनोद खन्ना के बेटे काफी रंगीन जीवन बिताकर अब बन गए हैं सन्यासी, गए ओशो की शरण में

इंसान जब इस जीवन से परेशान हो जाता है और मरने के बारे में नहीं सोच पाता तो सांसारिक मोह त्याग देता है। इसके बाद वे अपना जीवन आध्यात्मिक तौर पर बिताना पसंद करने लगते हैं और वे ऐसा करने के लिए अपने आप को काफी मजबूत बना लेते हैं क्योंकि सांसारिक मोह त्यागने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। कई सालों पहले एक्टर विनोद खन्ना जवानी में आध्यात्मिक गुरु ओशो की शरण में चले गए थे और अब विनोद खन्ना के बेटे काफी रंगीन जीवन बिताकर बन गए सन्यासी, क्या आप जानते हैं अभी इनकी उम्र क्या है?

विनोद खन्ना के बेटे काफी रंगीन जीवन बिताकर बन गए सन्यासी

दिवंगत पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना ने सन्यास लिया। खबरें हैं कि साक्षी ने ओशो आश्रम में दाखिला लिया, हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। 80 के दशक में अपने करियर को लेकर विनोद खन्ना ने भी फिल्मों में दूरी बनाकर ओशो का दमन थाम लिया था। फिल्म बाजीराव मस्तानी में संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर रहे साक्षी खन्ना ने इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर सन्यास का रास्ता चुन लिया। सूत्रों के मुताबिक, पिता को फॉलो करते हुए साक्षी भी ओशो की शरण में जा चुके हैं।

उनके फिल्मी करियर की बात करें तो ऐसी खबरें थीं कि संजय लीला भंसाली उन्हें लॉन्च करने वाले हैं लेकिन कुछ वजहों के चलते फिल्म नहीं बन पाई। इसके साथ उन्होने कुछ समय पहले अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरु किया। मीडिया में कुछ समय पहले खबर थी कि साक्षी खन्ना और मॉडल पूनम पांडे के अफेयर की भी खूब खबरें उड़ी थीं। दोनों साथ में घूमते फिरते अक्सर स्पॉट किया जाता था। इसके अलावा पिक्चर्स भी सामने आई और इतना ही नहीं उनका जीवन विवादों से भी घिरा रहा है। साल 2011 में होने वाली रेव पार्टी में शामिल होने के कारण साक्षी अरेस्ट हो गए थे, मगर बाद में मामला खत्म हो चुका। अपने करियर के शीर्ष पर चल रहे दिवंगत विनोद खन्ना भी 80 के दशक में ओशो से प्रभावित हुए थे। इस दौरान उनके सन्यास के कदम से उनके फैंस को बहुत धक्का लगा और साल 2017 में कैंसर से जूझते हुए विनोद खन्ना का देहांत हो गया था।

विनोद खन्ना बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रहे हैं और उन्होने साइड हीरो के तौर पर एक नहीं कई दर्जनों फिल्में की हैं। फिल्मों में अक्सर इन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ ज्यादातर फिल्में की हैं और इनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर फिल्म दिलवाले थी। इसके बाद इनके बीमार होने की खबरें सामने आईं और फिर इनके निधन होने से इंडस्ट्री को काफी नुकसान भी हुआ था। अब इसी उम्र में इनके बेटे भी सन्यासी होने लगे हैं।

Back to top button