अध्यात्म

एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये 11 काम, वरना भगवान विष्णु हो जाएंगे क्रोधित

देवउठनी एकादशी अत्यंत पवित्र तिथि है। इस दिन जो भी सच्चे मन से भगवान विष्णु की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएँ पूरी हो जाती हैं। इतना ही नहीं, इस दिन यदि आप भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करेंगे, तो आपके जीवन में आने वाले सभी कष्टों को स्वयं हर लेगें, लेकिन इस दिन यदि आप भूलकर भी नीचे बताए गए काम करेंगे, तो उनके क्रोध के शिकार होंगे। शास्त्रों में बताया गया है कि एकादशी वाले दिन किसी को भी नीचे बताए गए काम नहीं करने चाहिए, वरना उससे भगवान विष्णु नाराज हो जाएंगे-

1. रात में सोना

शास्त्रों के मुताबिक, एकादशी की रात में किसी को भी नहीं सोना चाहिए, बल्कि जगकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए, ताकि उन पर ईश्वर कृपा बनी रहे। यदि आप इस रात सो जाएंगे, तो आपसे भगवान विष्णु नाराज हो जाएंगे, इसीलिए आपको पूरी रात भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए, ताकि उनकी कृपा आप पर बनी रहे।

2. पान खान

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किसी को भी पान नहीं खाना चाहिए। पान खाने वाले शख्स से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं और फिर उसकी कोई भी मनोकामना पूरी नहीं होती है। इसीलिए इस दिन पान खाने से बचना चाहिए।

3. दातुन करना

माना जाता है कि इस दिन दातुन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे भगवान विष्णु को कष्ट होता है और फिर वे आपसे नाराज हो जाएंगे, इसीलिए इस दिन दातुन करने से बचना चाहिए।

4. चुगली करना

शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन सभी को चुगली करने से बचना चाहिए। खासकर उन महिलाओं को जो इस दिन व्रत रखती है, ऐसे में इस दिन चुगली करने से बचना चाहिए, वरना आप पाप के भागी बन जाएंगे।

5. जुआ खेलना

इस दिन सभी को जुआ खेलने से बचना चाहिए, क्योंकि जुआ खेलने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं, ऐसे में आपको भूलकर भी जुआ नहीं खेलना चाहिए।

6. चोरी करना

दरअसल, एकादशी के दिन सभी बुरे कार्य नहीं करने चाहिए, जिसमें चोरी भी शामिल है। इस दिन जो चोरी करता है, उसके घर में कभी भी लक्ष्मी नहीं आती है, ऐसे में आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

7. झूठ बोलना

शास्त्रों की माने तो जो व्यक्ति इस दिन झूठ बोलता है, वह पाप का भागीदार बनता है, ऐसे में आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए और आपको सच ही बोलना चाहिए, ताकि भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहे।

8. गुस्सा करना

एकादशी के दिन बिल्कुल भी गुस्सा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस दिन गुस्सा करने से आप भगवान विष्णु के गुस्से के शिकार हो जाएंगे, इसीलिए मीठा और सरल स्वभाव ही रखें।

9. लड़ाई करना

कहा जाता है कि इस दिन लड़ाई करना भी वर्जित है। यदि आप लड़ाई करेंगे, तो आपसे भगवान विष्णु नाराज हो जाएंगे, ऐसे में आपको इस दिन लड़ाई से बचना चाहिए।

10. शारीरिक संबंध

शास्त्रों की माने तो इस दिन स्त्री पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। दरअसल, इससे ध्यान भंग होता है और फिर ईश्वर के प्रति आपका ध्यान नहीं लगेगा।

11. शाम को झाड़ू लगाना

एकादशी के दिन शाम को बिल्कुल भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं, जिसकी वजह से आप पाप के भागीदारी बनेंगे।

Back to top button