बॉलीवुड

देसी लुक में स्वर्ण मंदिर जा पहुंची मलाइका अरोड़ा, दर्शन करते हुए तस्वीर की शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके अलावा वे अपनी फिटनेस और ब्यूटी को लेकर भी फैंस के बीच ट्रेडिंग में रहती हैं। इसी कड़ी में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वे बहुत ही लाइट मेकअप में दिख रही हैं। जी हां, मलाइका अरोड़ा हाल ही में अमृतसर पहुंची, जहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर का दर्शन किया। इस दौरान उनका लुक थोड़ा देसी टाइप का लग रहा है, जिसे देख फैंस हैरान हो गए।

मलाइका अरोड़ा अक्सर इसी तरह के लुक में फैंस को झटका देती रहती हैं। हमेशा उम्मीद से कुछ अलग ही करती हुई नज़र आती हैं। इस उम्र में भी मलाइका अरोड़ा को मस्ती करनी ही सूझती है, जिसकी वजह से वे अपने फैंस को हमेशा सरप्राइज देती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अमृतसर की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वे अपनी फ्रैंड्स के साथ भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख हर कोई उनसे अर्जुन कपूर के बारे में भी सवाल पूछ रहा है कि आखिर वे कहां है, लेकिन सच में मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया।

स्वर्ण मंदिर में मलाइका अरोड़ा

 

View this post on Instagram

 

#Amritsar #goldentemple? #waheguru? #blessingstoalld

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने खुद तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैं आज स्वर्ण मंदिर आई हुई हूं। इस दौरान उन्होंने अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे देसी लुक में नजर आ रही है। मलाइका अरोड़ा की चमक भले ही इस तस्वीर में कम नज़र आ रही हो, लेकिन उनका अंदाज एक बार फिर से लोगों के दिल को छू गया। इतना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों में उनके साथ कुछ फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा को घूमने का बहुत ही ज्यादा शौक है।

देसी लुक में ढाया कहर

अक्सर वेस्टर्न लुक में दिखने वाली मलाइका अरोड़ा के इस लुक की शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। दरअसल, मलाइका अक्सर शॉर्ट्स या फिर गाउन आदि में ही नज़र आ रही है, लेकिन इस बार वे सूट में नज़र आ रही हैं, जिसमें उनका लुक बिल्कुल देसी लग रहा है। इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस उनकी तरफ मोहित हो रहे हैं। मेकअप की बात करें, तो मलाइका अरोड़ा ने इस बार ज्यादा मेकअप नहीं किया, बल्कि थोड़ा सा ही किया है, जिसकी वजह से चेहरे की चमक भी गायब है।

अर्जुन से जल्द कर सकती हैं शादी

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। उनके साथ अक्सर वे स्पॉट होती रहती हैं। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ऐसे में अब उनकी शादी की चर्चा तेज़ है। कहा जा रहा है कि वे बहुत ही जल्द अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी वेडिंग के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे समुद्र किनारे अर्जुन कपूर से व्हाइट मैरिज करना चाहती हैं।

Back to top button