अध्यात्म

तुलसी के विवाह के दिन करें ये उपाय, मिल जाएगा मनचाहा जीवन साथी

देव प्रबोधिनी एकादशी के साथ ही शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है और इस दिन तुलसी का विवाह भी किया जाता है। तुलसी का विवाह करना बेहद ही शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि तुलसी का विवाह करने से सच्चा जीवन साथी पाया जा सकता है। इसलिए जो लोग सच्चे जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं वो लोग तुलसी के विवाह के दिन नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से आपका विवाह जल्द हो जाएगा और आपको मनचाहा जीवन साथी मिला जाएगा।

कब है तुलसी का विवाह

तुलसी का विवाह 8 तारीख को आ रहा है और इस दिन देव प्रबोधिनी एकादशी भी है। दरअसल देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु आराम की मुद्रा से जाग जाते हैं जिसके साथ ही शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है और इस दिन तुलसी का विवाह किया जाता है। वहीं आप तुलसी के विवाह के दिन नीचे बताए गए पांच उपायों को जरूर करें।

तुलसी के विवाह के दिन करें ये उपाय, मिल जाएगा मनचाहा जीवन साथी

जलाएं दीपक

तुलसी के विवाह के दिन आप शाम के समय तुलसी के पौधे की पूजा करें और इस पौधे के सामने दो सरसों के तेल के दीपक जलाएं। इन दीपकों को जलाते समय आप तुलसी मां से मनचाहा जीवन साथी पाने की कामना करें। आप चाहें तो सरसों के अलावा गाय के घी के भी दीपक जला सकते हैं।

करें इस मंत्र का जाप

तुलसी के विवाह के दिन आप तुलसी मां को सुहागनों वाला सामान अर्पित करें और तुलसी के सामने बैठकर नीचे बताए गए मंत्र का जाप 21 बार करें।

 तुलसी विवाह के दिन ॐ

नमों भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।

चमेली के तेल का दीपक जलाएं

तुलसी विवाह के दिन कन्याएं दिन में दो बार एक सुबह और शाम, चमेली के तेल का दीपक जरूर जलाएं । ऐसा माना जाता है कि चमेली के तेल का दीपक तुलसी के सामने जलाने से विवाह शीघ्र ही हो जाता है।

मंदिर में चढा़एं ये चीजें

देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन आप गुड़, केसर और सात साबुत हल्दी की गांठ को एक लाल रंग के कपड़े में बांध दें। फिर इस कपड़े को विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर चढ़ा आएं और इसे चढ़ाते समय भगवान विष्णु से जल्द विवाह होने की कामना करें। ये उपाय करने से विवाह जल्द ही हो जाता है।

पपीले के पेड़ की पूजा करें

आप शाम के समय पपीले के पेड़ की पूजा करें और पेड़ के सामने तीन दीपक जलाएं। जो कि घी, सरसों, चमेली के होने चाहिए। इन दीपक को जलाने के बाद आप पेड़ की परिक्रमा करें और अपनी मनोकामना मन  में बोल दें।

चढाएं लाल साड़ी

शाम के समय तुलसी की पूजा करें और पूजा करने के बाद तुलसी के पौधे पर लाल रंग की साड़ी चढ़ा दें। साड़ी के अलावा आप हरे रंग की चूड़ी भी तुलसी को चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से भी विवाह एक साल के अंदर ही हो जाता है।

Back to top button