बॉलीवुड

लड़की को ‘भाभी’ बोलकर बुरे फंस गए रणवीर सिंह, महिला से मिला ऐसा जवाब

बॉलीवुड के सबसे अतरंगी एक्टर रणवीर सिंह है, और इनकी कही हर बात में अतरंगीपन आपको जरूर देखने को मिलेगा। फिर वो किसी अवॉर्ड शो में कही कोई बात हो या किसी पर्सनल पार्टी में अलग अंदाज हो। रणवीर सिंह अक्सर मीडिया की अटेंशन अलग अंदाज में पा ही लेते हैं और अब तो सोशल मीडिया के जरिए वे अपनी हर बात और हर अंदाज पहुंचा ही देते हैं। इस बार लड़की को ‘भाभी’ बोलकर बुरे फंस गए रणवीर सिंह, ये वीडियो टिकटॉक पर खूब पॉपुलर हो रहा है।

लड़की को ‘भाभी’ बोलकर बुरे फंस गए रणवीर सिंह

टिकटॉक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी। इस वीडियो को गुनीत विरदी ने शेयर किया है जो सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट का है। वो एक इवेंट में रणवीर सिंह से मिली और जैसे ही रणवील इनसे मिले तो उन्होने इन्हें भाभी कहकर बुला दिया। इसके बाद मोबाइल निकालकर सेल्फी भी लेने लगे। जैसे ही रणवीर सिंह ने भाभी कहा तो वहां खड़े लोग हंसने लगे लेकिन गुनीत को शायद ये पसंद नहीं आया। गुनीत ने रणवीर सिंह से कहा, ‘भाभी नहीं बोलना प्लीज’ इसके बाद आस-पास खड़े लोग भी उन्हें भाभी कहकर चिढ़ाने लगे। गुनीत ने इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया है और उसमें कैप्शन दिया, ‘जब रणवीर आपको भाभी बुलाए, दिल के अरमां आंसुओं में बह गए।’ इस वीडियो को अब तक 21 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और ये टिकटॉक पर ट्रेंड भी कर रहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, रणवीर सिंह दिल्ली में किसी शादी में परफॉर्म करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने ‘ततड़-ततड़…’, ‘आंख मारे…’ और ‘काला चश्मा…’ जैसे बॉलीवुड सॉन्ग्स पर परफॉर्म भी किया। इस शादी में गुनीत भी मौजूद थीं और यहां उन्होंने रणवीर के साथ सेल्फी भी ली। इसी समय रणवीर ने उनको भाभी कहकर बुलाया था।

बॉलीवुड के पॉपुलर हैं रणवीर सिंह

साल 2010 में रणवीर सिंह ने फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इन्होने लुटेरा, लेडीज वर्सेज रिकी बहल, लुटेरा, किल-दिल, गोलियों की रासलीला- राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गल्ली ब्वॉय जैसी फिल्मों में काम किया है। रणवीर इन दिनों फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं इसमें वे क्रिकेट के महान खिलाड़ी कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे क्योंकि ये एक बायोपिक फिल्म है। रणवीर सिंह की रियल लाइफ की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। रणवीर के पास इसके अलावा दो और प्रोजेक्ट्स हैं जिनके ऊपर बात तो हो चुकी है लेकिन अभी इसे पब्लिकली रिवील नहीं किया गया है। रणवीर सिंह इंडस्ट्री के काफी अतरंगी एक्टर हैं और इन्हें हमेशा अलग ही अंदाज में स्पॉट किया जाता है।

Back to top button