राशिफल

Rashifal: कर्जमुक्त और धनवान बनेगी ये पांच राशियां, मंगलवार को बरसेगी हनुमान जी की असीम कृपा

आज बजरंगबली की कृपा से पांच राशियां कर्जमुक्त और धनवान बनने जा रही हैं। हम आपको मंगलवार 5 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 November 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी के बहकावे में आकर आज कोई भी ऐसा कार्य न करें कि आपको बाद में पछताना पड़े। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है। आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। बीपी के रोग से परेशानी हो सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें। आप आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जीवनसाथी की सूझबूझ व समझदारी भरे व्यवहार से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। परिवार में कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिल सकता है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। किसी गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र का दान करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले सरकारी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नए कार्य शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। विवेक से कार्य करें। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में चैन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिल सकती है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। रूटीन का पालन नहीं करने का असर आपकी सेहत पर असर पड़ सकता हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए और अपना नेटवर्क बनाना चाहिए। आपको धन की प्राप्ति होगी। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आज आप स्थिति संभालने में सफल हो सकते हैं। आप किसी रिलेटिव के साथ नए बिजनेस में पैसा लगाने से पहले थोड़ा ध्यान पूर्वक विचार करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज क्रोध में कोई भी फैसला ना लें, जिससे आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बिजनेस में हानि के आसार है। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है। जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। कुछ काम समय से निपट जाएंगे। जैसे-जैसे काम निपटाते जाएंगे आप खुश और तनावमुक्त होते जाएंगे। पेंटिंग कोर्स में आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए आप नए उद्यम में निवेश कर सकते हैं। इस तरह के निवेश के लिए समय शुभ है। समय आपकी बेहतरी के लिए होगा और आप इसका लाभ बाद में प्राप्त कर पाएंगे लेकिन अभी के लिए जैसा चल रहा है उसे वैसे ही चलने दें। ऑफिस में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। खुद पर भरोसा और धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते हैं। बेहतर संचार आप के लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा और आपको इस मोड़ पर बुद्धिमानी से इस कौशल का उपयोग करना होगा। आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। आप जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। आपका आत्मविश्वास आसमान की ऊचाइयों पर ले जायेगा, आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। गलतफहमी और लगातार असहमति पारिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी कस्टमर से बड़ा फायदा हो सकता है ।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

छात्रों के लिए भी यह दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़े काम को करने की इच्छा बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। किसी बात को लेकर आप उत्साहित हो सकते हैं। रुके हुए काम और पुरानी योजनाओं को निपटाने की कोशिश करेंगे। पढ़ते समय एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार के प्रति बेपरवाह बने रहने की संभावना है। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शांत व्यवहार और एक अच्छा कारक की भावना के साथ अपने व्यवहार को संभालें। प्रेमी अपने साथी के प्रति अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आप नई योजनाएं बनाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी भी तरह का निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है, जल्दबाजी के फैसले परेशानी पैदा कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, लेकिन उन पर नियंत्रण रखें। नए मित्र बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आप धर्म या समाज के कार्यों से जुड़ेंगे। आपके मान-सम्मान में इजाफ़ा होगा। आपकी दोस्ती किसी नए व्यक्ति से हो सकती है जो आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है।

आपने Rashifal 5 November 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 November 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 November 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हनुमान जी के ये दिव्य मंत्र कर देंगे मुश्किलों को मिनटों में दूर

Back to top button