दिलचस्प

गर्लफ्रेंड को वापस लाने के लिए ये आदमी लगातार बजाता रहा पियानो, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा

हर इंसान के जीवन में प्यार एक बार तो आता ही है लेकिन हम उसे सही रूप से पहचान पाएं ये थोड़ा मुश्किल होता है। प्यार आने के बाद वो हमारा ही रह जाए ये भी एक बड़ा टास्क होता है जिसे निभा पाना हर प्यार करने वालों के लिए आसान नहीं होता है। मगर कुछ ऐसे भी आशिक इस दुनिया में पाए जाते हैं जो अपने प्यार को वापस लाने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। गर्लफ्रेंड को वापस लाने के लिए ये आदमी लगातार बजाता रहा पियानो, मगर क्या वो वापस आई इसके ये आपको जानना चाहिए।

गर्लफ्रेंड को वापस लाने के लिए ये आदमी लगातार बजाता रहा पियानो

ब्रेकअप के बाद जीवन आसान नहीं होता है और अपने प्यार को वापस लाना तो नामुमकिन सी बात हो जाती है। मगर एक ऐसा आशिक है जिसने लगातार पियानो बजाया और तब तक बजाने की बात कही जब तक वो वापस नहीं आ जाती। ये मामला इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर का है जहां पर ल्यूक हॉवर्ड नाम के एक म्यूजीशियन ने अपनी रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए ब्रिस्टल के सेंटर में पियानो सेट किया है और इसे तब तक बजाने का ऐलान किया जब तक उसकी रूठी गर्लफ्रेंड वापस नहीं आ जाती। ब्रिस्टल पोस्ट के मुताबिक, म्यूजीशियन ल्यूक हॉवर्ड ने अपने चार महीने के रिलेशनशिप के बाद 9 सितंबर से पियानो बजाना शुरु किया। ल्यूक का कहना है कि वो तब तक पियानो बजाएंगे जब तक उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें दूसरा मौका नहीं दे देती।

हालांकि 34 साल के ल्यूक ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम बताने से मना किया जिससे उसका नाम भी बदनाम ना हो। ल्यूक का मानना है कि वो ऐसा करके सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड को ये बताना चाहता है वो उससे कितना प्यार करता है। ल्यूक ने बताया, ‘मेरी जगह कोई और होता तो ऐसी स्थिति में गर्लफ्रेंड को फूल भेजता, मैसेज भेजता या फिर लैटर्स लिखता लेकिन इन चीजों से स्थिति और खराब हो जाती है। उसे मैं बताना चाहता हूं कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं, मैं चाहता हूं कि वो मेरा प्यार देखे और फिर से वापस आने का फैसला कर ले। उसे मेरी जिंदगी में रहना है या नहीं ये फैसला भी वो ले सके।’

ल्यूक ने बताया कि वो 11 सितंबर की सुबह 4 बजे पियानो बजा रहा था कि अचानक उसके सिर पर किसी ने पंच मारा और वो कुछ देर के लिए रुक गया। फिर उसे इस बात का एहसास हुआ कि इससे कई लोगों को शांति मिलेगी। ल्यूक ने कहा, ‘मैं इस पर माफी मांगता हूं। मैं उस लड़की का नाम नहीं बता सकता जिसके घर में मैं बैछना नहीं चाहता था या फिर उसे ढेर सारे मेल भी नहीं करना चाहता था, मैं इन सबके लिए ईमानदारी से कुछ करना चाहता हूं। वही मैं कर रहा हूं।’ अब देखना ये है कि उसकी गर्लफ्रेंड वापस आती है या नहीं लेकिन लोगों को ये तो समझ आ गया कि आज के समय में भी ऐसा प्यार देखने को मिल ही जाता है।

Back to top button