दिलचस्प

ये हैं दुनिया के ऐसे 10 शानदार पक्षी, जो आसमान में भरते हैं ऊंची उड़ान

दुनिया में कई प्रकार के अद्भुत पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं और ये पक्षी देखने में बेहद ही सुंदर होते हैं। ये पक्षी देखने में बेशक ही छोटे क्यों ना हों, लेकिन जब ये उड़ान भरते हैं तो आसमान को छू लेते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 अद्भुत पक्षियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही ऊंची उड़ान भरने में समझ होते हैं।

दुनिया में सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले पक्षियों के नाम –

सफेद सारस (White stork)

सफेद सारस देखने में सफेद और काले रंग का होता है। ये पक्षी उत्तर पश्चिम, दक्षिणी अफ्रीका और यूरोपीय में अधिक पाया जाता है। सफेद सारस बेहद ही ऊंचा उड़ता है और लगभग 16000 (4,800 मीटर) फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।

बार-टेल्ड गॉडविट (Bar-tailed godwit)

बार-टेल्ड गॉडविट देखने में बेहद ही छोटा सा पक्षी लगता है। लेकिन उड़ान के मामले में बार-टेल्ड गॉडविट कई पक्षियों को पीछे छोड़ देता है और ये पक्षी 20,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।

मालार्ड डक (mallard duck)

मालार्ड डक पक्षी देखने में बेहद ही सुंदर होते हैं। इन पक्षी के गले का रंग हरा होता है जबकि इनकी चोंच पीले रंग की होती है। ये पक्षी  6,400 मीटर (21,000 फीट) की ऊंचाई तक उड़ान भरने में समझ होते हैं।

एंडियन कोंडोर (Andean condor)

एंडियन कोंडोर एंडीज़ पर्वत और पश्चिमी दक्षिण अमेरिका के निकटवर्ती प्रशांत तटों पर पाए जाते हैं और ये पक्षी  6,500 मीटर (21,300) फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकते हैं।

अल्पाइन चाफ़ (Alpine chough)

अल्पाइन चाफ़ पक्षी की चोंच पीले रगं की होती है और ये पक्षी देखने में कौवे की तरह होते हैं। अल्पाइन चाफ़ पक्षी देखने में छोटे होते हैं लेकिन ये 8,000 मीटर यानी 26,500 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं।

बिर्डड वल्चर (Bearded vulture)

बिर्डड वल्चर गिद्ध की तरह होता है और ये पक्षी ऊंची उड़ान भरने में समझ होता है। ये पक्षी यूरोप, काकेशस, अफ्रीका, भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत में अधिक पाए जाते हैं। बिर्डड वल्चर गिद्ध  7,300 मीटर की ऊंचाई यानी 24,000 फीट तक उड़ सकते हैं।

हूपर स्वान (Whooper swan)

हूपर स्वान हंस की तरह दिखता है और ये काफी लंबे होते हैं। हूपर स्वान उत्तरी गोलार्द्ध में अधिक पाए जाते हैं। ये पक्षी 8,200 मीटर ( 27,000) फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में कारगर होते हैं।

बार-हेडेड गूस (Bar-headed goose)

बार-हेडेड गूस पक्षी सर्दियों के मौसम में दक्षिण एशिया में पाए जाते हैं। ये पक्षी जमीन पर ही घोंसला बनाते हैं और एक बार में तीन से आठ अंडे देते हैं। बार-हेडेड गूस पक्षी लगभग 8,481 मीटर यानी 27,825 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकते हैं।

कॉमन क्रेन (Common crane)

कॉमन क्रेन एक प्रकार का सारस है और ये पक्षी आमतौर पर यूरोप में ही पाए जाते हैं। ये पक्षी भी ऊंची उड़ान भरने में समझ होते हैं और आसानी से 10,000 मीटर यानी 33,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकते हैं।

रूपल ग्रिफ़ॉन वल्चर (Rüppell’s Griffon Vulture)

रूपल ग्रिफ़ॉन वल्चर मध्य अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में पाए जाते हैं। हालांकि इनकी जनसंख्या अब कम हो रही है और ये पक्षी की प्रजाति खतरे में है। ये पक्षी एक प्रकार का गिद्ध है और आसानी से 11,300 मीटर ( 37,000) की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।

Back to top button