दिलचस्प

युवती की आंखों में घुस कर सारे आंसू पी गयी मधुमक्खियां, डॉक्टरों ने चेक किया तो कहा ..

इस दुनिया में अक्सर कुछ ना कुछ अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। जिनके बारे में सुनकर हर कोई हैरान रहा जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल हाल ही में एक युवती की आंखों से डॉक्टरों द्वारा मधुमक्खियां निकाली गई हैं। जी हां आपने सहीं पढा, एक युवती की आंखों में अचानक से एक नहीं बल्कि चार मधुमक्खियां घुस गई। जिसके बाद इस डॉक्टरों द्वारा कई घंटों की मेहनत के बाद लड़की की आंखों से ये मधुमक्खियां निकाली गई।

ये घटना ताइवान देश की है। बताया जा रहा है कि एमएस ही नामक एक युवती की आंखों में चार मधुमक्खियां घुस गई। ये मधुमक्खियां आंखों के आंसू पीने के लिए घुस थीं। जो मधुमक्खियां एमएस ही की आंखों में घुसी थी वो स्वैट-बी प्रजाति की होती है। ऐसा कहा जाता है कि स्वैट-बी प्रजाति की मधुमक्खियां पसीने से आकर्षित हो जाती हैं।

सूज गई आंखे

मधुमक्खियों के आंखों में घुसने के बाद एमएस ही की आंखों में बेहद ही दर्द होने लगा और दर्द के कारण उनकी आंखे भी बेहद सूज गई थी जिसके बाद  डॉक्टर ने आंखों से इन मधुमक्खियां को निकाला।

हो रही है वीडियो वायरल

20 वर्षीय एमएस ही के साथ हुई इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है और इस वीडियो में इन मधुमक्खियां को देखा जा सकता है। बेहद ही कम समय में कई सारे लोगों ने इस चौकाने वाली वीडियों को देखा है और ये वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान में है।

कई घंटे बाद निकाली गई मधुमक्खियां

एमएस ही की आंखों में मधुमक्खियां घुसने के बाद उनकी आंखों से आंसू आने लगें। कई घंटों तक आंसू ना रुकने के बाद एमएस ही को तुरंत डॉक्टरों के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने जब एमएस ही की आंखे चेक की तो पाया की आंखों के अंदर मधुमक्खियां हैं। जिसके तुरंत बाद डॉक्टरों ने 20 वर्षीय एमएस ही की आंखों में से इन मधुमक्खियां को निकालने का काम शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों द्वारा कुल चार मधुमक्खियां एमएस ही की आंखों से निकाली गई हैं।

फूयिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर हंग ची-टिंग ने मीडिया को बताया कि ये मधुमक्खियां पसीने की ओर आकर्षित होती हैं और आकर्षित होकर ये मधुमक्खियां एमएस ही की आंखों में घुस गई। वहीं जब इन मधुमक्खियां को एमएस ही की आंखों से निकाला गया तब तक वे आंखों के पूरे आंसू पी चुकी थीं।

Back to top button