अध्यात्म

हरियाणा की इस 14 साल की छोरी ने तोड़े सबके रिकॉर्ड, उसका गाया भजन देखा करोड़ों लोगों ने…. देखें वीडियो!

आज के सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी असंभव नहीं है। कोई भी आज से समय में पल भर में अपने हुनर की बदौलत पूरी दुनियाँ में चर्चित हो सकता है। आपको चर्चित होने के लिए हुनर का होना जरुरी है। कुछ लोग अपने बुरे कारनामों की वजह से भी सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहे हैं। कुछ लोग हैं जो अपने अच्छे कारनामे की वजह से पूरी दुनियाँ में चर्चा ही नहीं पा रहे हैं, बल्कि लोग उन्हें याद भी कर रहे हैं।

कुछ बच्चे होते हैं बचपन से हुनरमंद:

आप तो जानते ही हैं कि किसी-किसी बच्चे के अन्दर बचपन से ही ऐसी प्रतिभा होती है, जो धीरे-धीरे सबके सामने आती है। कुछ बच्चे इतने हुनरमंद होते हैं, कि उनका हुनर देखने के बाद पूरी दुनियाँ में उनके नाम का डंका बजने लगता है। हरियाणा में आज के समय में डांस और गीत का चलन तेजी से बढ़ रहा है। आज हम आपको एक ऐसी ही 14 साल की हरियाणवी छोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने आपने काम से सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं।

कृष्ण और सुदामा की दोस्ती पर आधारित है गाना:

दरअसल हरियाणा की रहने वाली 14 साल की विधि और उसकी कुछ दोस्तों के द्वारा गाया हुआ भजन इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। विधि ने यह भजन सबसे पहले अपने स्कूल में गया था। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। आपको बता दें विधि सरकारी स्कूल की छात्रा है। उसे गाने का शौक बचपन से ही है, वह कृष्ण और सुदामा की दोस्ती के ऊपर एक ऐसा भजन गाती है, जो हरियाणा के साथ ही देश के अन्य इलाकों में भी खूब पसंद किया जाता है।

पहली बार स्कूल में सुनाने पर मिला था 500 का इनाम:

आप भी वीडियो में इस छोटी बच्ची विधि के हुनर को देख सकते हैं। आपको बता दें पहली बार यह गाना विधि को उसकी माँ से सुनाया था और कहा था कि बेटा यह गाना अच्छा है, इसे याद कर लो। उसके बाद विधि ने इसे याद करके अपने तरह से कंपोज करके अपने संगीत टीचर को सुनाया था। गाना उन्हें भी बहुत ज्यादा पसंद आया। जब पहली बार विधि और उसकी सहेलियों ने मिलकर इस गाने को स्कूल में गया तो उन्हें 500 रूपये का इनाम भी दिया गया।

देखें वीडियो-

Back to top button