बॉलीवुड

बर्थडे पर दिखा अनन्या पांडे का ग्लैमरस लुक, तेजी से वायरल हुआ वीडियो

अनन्या पांडे बॉलीवुड की सबसे क्यूट और कम उम्र की एक्ट्रेस में से हैं। उन्होंने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। अनन्या अपने बर्थडे पर कितनी खुश थीं इसका पता उनके वायरल हो रहे वीडियो और फोटो से लगता है। अनन्या बॉलीवुड में सबकी लाडली मानी जाती हैं जबकि अभी उन्हें डेब्यू किए कुल एक साल भी नहीं हुआ है।

अनन्या का 21वां बर्थडे पति पत्नी और वो के सेट पर सेलिब्रेट किया गया। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और सभी लोगों ने मिलकर केक काटा और खूब मस्ती भी की। अनन्या सोशल मीडिया पर अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं बर्थडे के मौके पर भी अनन्या ने काफी मस्ती की।इस मौके पर अनन्या काफी खुश भी नजर आईं और हों भी क्यों ना, बर्थ डे तो हर किसी के लिए स्पेशल होता है।

मगंलवार को उनकी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के सेट पर उनका 21वां बर्थडे मनाया गया। अनन्या के बर्थडे केक कटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनन्या पांडे का क्यूटनेस नजर आ रहा है। उनका बचपना उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ अनन्या ने केक काटते ही उसपर अपना हाथ साफ कर दिया। केक काटकर खुद ही खा लिया, यही क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अनन्या बर्थडे गर्ल वाला रिबन पहनी हैं और बड़ी मस्ती में डांस करती दिख रही हैं। यह वीडियो भी अनन्या के फैंस शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि अनन्या पांडे, चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी हैं। उन्होंने ने भी अनन्या को प्यार से बर्थडे विश किया है। दोनों ने अनन्या की बचपन की फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की। चंकी पांडे ने लिखा ट्विंकल ट्विंकल आलवेज माय लिटिल स्टार।

अनन्या पांडे का बर्थडे सेलिब्रेशन वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो की पूरी टीम नजर आ रही है। हालांकि इसके अलावा अनन्या ने कहाँ बर्थडे सेलिब्रेशन किया है, इसके बारे में अभी तक कोई वीडियो या तस्वीर सामने नहीं आई है। इसके लिए उनकी पार्टी की तस्वीरों का इंतजार करना पड़ेगा।

 

View this post on Instagram

 

Twinkle Twinkle Always My Little Star ??? 21 Tomorrow ??

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday) on

अनन्या के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ और सुतारिया थे। सुतारिया ने भी इस फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अनन्या अब कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ पति पत्नी और वो में दिखेंगी। इस फिल्म का ट्रेलर तो अभी नहीं आया है, पर कुछ पोस्टर जरूर रीलिज कर दिए गए हैं।

Back to top button