बॉलीवुड

गरीब की मदद से बैंक का लोन चुकाने तक एक्टिव रहते हैं ये 8 सेलिब्रिटीज, करते रहते हैं चैरिटी

बॉलीवुड सितारे फिल्मों में करोड़ों लेकर सिर्फ अपने जीवन की जरूरतों को ही पूरा नहीं करते हैं बल्कि दूसरों के बारे में भी सोचते हैं। अक्सर हम उनके बारे में जान पाते हैं जिनके बारे में मीडिया या सोशल मीडिया पर हम जान पाते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो दान-धर्म के काम तो करते हैं लेकिन उनका नाम बहुत कम लोग सुन पाते हैं। गरीब की मदद से बैंक का लोन चुकाने तक एक्टिव रहते हैं ये 8 सेलिब्रिटीज, आप कितनों के बारे में जानते हैं कि वे चैरिटी के काम में सहयोग करते हैं।

गरीब की मदद से बैंक का लोन चुकाने तक एक्टिव रहते हैं ये 8 सेलिब्रिटीज

बॉलीवुड में कोई भी स्टार कुछ भी करता है तो वो खबर बन जाती है। फिर वो सलमान खान की शादी हो या प्रियंका का निक से अफेयर, शाहरुख खान का किसी को बयान देना हो या फिर अमिताभ बच्चन किसी इवेंट पर जाएं। मगर यहां पर हम आपको कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गरीबों की मदद करने में कभी भी पीछे नहीं हटते हैं।

सलमान खान

सलमान खान का नाम अक्सर चैरिटी के लिए जोड़ा जाता है। इनका Being Human नाम का एक एनजीओ है, जो देश के सबसे फ़ेमस ब्रांड में से एक माना जाता है। ‘बीइंग ह्यूमन’ ना केवल ज़रूरतमंद बच्चों की मदद करता है बल्कि उन बच्चों के लिए सभी तरह की चीजें करता है जिसकी जरूरत उन्हें होती है। इसके अलावा भी सलमान खान कई चैरिटी करते रहते हैं।

शाहरुख खान

किंग खान चिकित्सा से जुड़ी चैरिटी के लिए काफी सक्रीय रहते हैं। वे मानसिक रूप से विकलांग और अनाथ बच्चों के साथ अक्सर समय बिताते हैं। इसके अलावा वो प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए स्टेज शोज भी करते हैं जिससे मिलने वाली धनराशि वे उन्हें देते हैं। शाहरुख खान ने केरल में आने वाली बाढ़ के लिए 1 करोड़ रुपये दान दिए थे। इसके अलााव शाहरुख को UNOPS के पहले वैश्विक राजदूत के रूप में भी अवॉर्ड मिल चुका है जो लोगों की लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसके साथ ही उन्हें यूनेस्कों से जुड़ने वाले पहले भारतीय के रूप में चुना गया है। शाहरुख खान ‘मीर फाउडेंशन’ चलाते हैं जिसमें एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं का इलाज से लेकर इंसाफ तक के काम को देखा जाता है। शाहरुख खुद उनसे मिलने जाया करते हैं और उनकी सर्जरी के बाद उनसे जरूर मिलते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका सिर्फ अपने अफेयर, शादी या ड्रेस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। मगर इसके अलावा प्रियंका चैरिटी के लिए भी काम करती हैं। साल 2010 में यूनिसेफ़ से जुड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ़ द्वारा चलाए जा रहे ‘Save the Girl’ अभियान का हिस्सा बनी हैं।

राहुल बोस

अभिनेता राहुल बोस साल 2007 में Oxfam Global Ambassador बनने वाले पहले अभिनेता रहे हैं। ऑक्समैन और निकोबार के गरीब और कठोर वातावरण में रहने वाले लोगों को राहत देने के लिए ऑक्सफ़ैम ग्लोबल अभियान पुनर्वास के लिए काम करता है. राहुल बोस ‘World Without Discrimination’ के एंबेसडर हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए इन्होंने ‘द फ़ाउंडेशन’ खोला है।

गुल पनाग

गुल पनाग Gul 4 Change and Col. Shamsher Singh Foundation की सदस्य हैं। इसके अलावा वे श्रद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए भी डोनेशन देती हैं जो मानसिक रूप से विकलांग युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और सामान्य जानकारी देता है और लोगों को जागरुक करता है।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम PETA से जुड़े हैं और इस संगठन को वे काफी डोनेशन दे चुके हैं। जॉन की अपनी ब्रिगेड ‘जॉन ब्रिगेड फॉर हैबिटेट’ है जो जरूरतमंदों के लिए घर उपलब्ध कराती है और PETA के अलावा जॉन कई दूसरी चैरिटी के लिए भी डोनेशन देते रहते हैं।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बहुत पहले ही ‘ऐश्वर्या राय फाउंडेशन’ की शुरुआत कर दी थी, जिसका उद्देश्य गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना है। इसके अलावा ऐश्वर्या ने अपनी आंखे आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया को दान दे दी हैं, इसका मतलब जब उनकी मृत्यु होगी तब चैरिटी वाले उनकी आंख ले जाएंगे।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में शामिल शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने थॉट्स लिखती रहती हैं। मगर शायद ही आपको बता हो कि जब अमेरिकी रिएलिटी शो बग ब्रदर की ये पहली महिला विनर हैं। शिल्पा ने बिग ब्रदर में जीती हुई धनराशि एड्स अभियान को दान कर दी थी। वो PETA में भी सक्रिय हैं और ‘Act Against Bullying’ अभियान की भी सदस्य हैं।

Back to top button