राशिफल

द‍िवाली पर इन 9 राशियों के घर व‍िराजेंगी देवी माँ लक्ष्‍मी, अपार धन प्राप्ति के बन रहे है योग

सबसे पहले तो आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। बतां दें कि यह दिवाली कई राशियों के लिए शानदार होने वाली है। कुछ राशियों के लिए उपहार और धन लाभ का अच्छा संयोग बन रहा है। हम आपको रविवार 27 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 October 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिवाली पर आपको दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल होंगे। अचानक की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। लक्ष्मी पूजा सही विधि से कर लेंगे तो आय में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत में रूचि बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी भी तरह की गलतफहमी में पड़ना इस समय ठीक नहीं होगा। भाग्य का साथ होने से रुकी हुई परियोजनाएं प्रगति करेंगी और सकारात्मक विकास भी होगा। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। लक्ष्मीजी को सफेद फूल चढ़ाएं। आज कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों के लिए दीपों का यह पर्व खुशियां लेकर आएगा। यात्रा बहुत सार्थक रहेगी। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। जो भी फैसला लेना है, ध्यान से और सोच समझ कर लें। किस्मत के भरोसे कोई भी बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। बच्चे खुशी लाएंगे। जो व्यापार से जुड़े हैं उन की आर्थिक स्थिति तेजी से सुधरेगी। जिस कारण आप अपने कारोबार और व्यापार को बढ़ा पाएंगे। लक्ष्मीजी को कुंकूम और हल्दी चढ़ाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दीपावली के दिन कर्क राशि के कुछ जातकों के जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। मन विचलित रह सकता है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे। संतान की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। जल्दबाजी न करें। वाद-विवाद से दूर रहें। समझदारी से काम लें। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। किसी जरूरी काम से यात्रा होने के योग बन रहे हैं। काम करने की जगह में बदलाव हो सकता हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि के जातकों के लिए दीपावली का पर्व आनंदमय रहेगा। लम्बे समय से चली आ रही किसी बहुत बड़ी मुसीबत से आपको छुटकारा मिलेगा। आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करना पड़ सकता है। दिन के उत्तर्रार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आपके लिए दिन अच्छा है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कर्जे से मुक्ति पाने में आप सफल हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। हेल्थ ठीक रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

यह दीपावली कन्या राशि वालों के लिए मंगलमय रहेगी। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। दीपावली के दिन करीब के लोगों से विवाद हो सकता है, इसीलिए सावधान रहें। किसी गरीब व्यक्ति को काला वस्त्र दान करें। लव लाइफ में विवाह के प्रस्ताव रखने का शानदार समय है। जिसको चाहते हैं, मन की बात कह दें। मीडिया और आई टी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दीपावली के दिन जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे। आज थोड़ा परिश्रम से व्यापार को नया मोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने की आपकी महत्वाकांक्षा फलीभूत हो सकती है। विदेश से खुशखबरी मिल सकती है। रात को लौंग और इलायची जलाएं फिर उसके मिश्रण से देवी-देवताओं का तिलक करें। इससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। किसी के बहकावे में आकर कोई व्यापार और परिवार से जुड़ा डिसीजन ना ले तो बेहतर होगा। काम में पूरा मन लगाने की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। आज की स्थितियों और आज मिलने वाले लोगों से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। दिवाली के दिन गरीबों में मिठाई बांटना पुण्य दायी है। श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका मन अशान्त रहेगा। परिस्थितियों में बदलाव महसूस होगा। आज आप अपनी सोच के माध्यम से व्यापार नई दिशा ढूढ़ सकते हैं जो आपको एक बड़ा लाभ देगा। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। दीपावली के बाद समय में सुधार होगा और कार्य बेहतर ढंग से पूरे होते जाएंगे। भाग्य में वृद्धि के लिए भगवान माता लक्ष्मी जी का ध्यान करते रहें। गरीबों में भोजन का दान करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। मकर राशि वाले दिवाली की रात बरगद के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर तिज़ोरी में रख दें इससे आपके धन मे बढ़ोत्तरी होगी। सफलता की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दीपों के पर्व पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। कोर्ट में लंबित कोई संपत्ति संबंधी मामला आपके पक्ष में जाएगा। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक प्लेस का सानिध्य आपको रोमांचित कर देगा। आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। लक्ष्मीजी के सामने घी का दीपक जलाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही साथ खर्चों में भी इजाफा हो सकता है। आज आपको कोई राज की बात पता चल सकती है। भविष्य के लिए योजना बनाएं और पैसों की स्थिति पर विचार करें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ में रोमांटिक प्लेस का सानिध्य आपको रोमांचित कर देगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। माता लक्ष्मी जी की उपासना करें। जॉब करने वालों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।

आपने Rashifal 27 October 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 October 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 October 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 37 साल बाद दिवाली पर बन रहा महासंयोग, इस मुहूर्त में करे माँ लक्ष्मी की पूजा, सालभर बरसेगा धन

Back to top button