Health

आमचूर के फायदे और नुकसान ( Amchur Ke Fayde Aur Nuksan)

Amchur Ke Fayde Aur Nuksan: आमचूर का स्वाद खट्टा और थोड़ा सा मीठा होता है और इसका प्रयोग कई तरह के भारतीय व्यंजनों को बनाने के दौरान किया जाता है। आमचूर को खाने से शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचते हैं और इसे खाने से सेहत एकदम दुरुस्त रहती है। आमचूर क्या होता है, आमचूर के फायदे क्या हैं, इसे खाने से होने वाले नुकसान और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के नाम आज हम आपको इस लेख के जरिए बताने जा रहे हैं।

आमचूर क्‍या है?

आमचूर के फायदे
आमचूर कच्‍चे आमों को सूखाकर बनाया जाता है और यह एक प्रकार का कच्चे आमों का सूखा पाउडर होता है। इसे आम का मसाला भी कहा जाता हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को साफ किया जाता है और उन्हें बीच से काटकर धूप में कुछ दिनों तक के लिए सूखाया जाता है। इनके सूख जाने के बाद इन्हें मिक्सी में पीसा जाता है और आमचूर का पाउडर बनकर तैयार हो जाता है। आमचूर खराब नहीं होता है और इसका उपयोग लंबे समय तक किया जा सकता है।

आमचूर के फायदे (Amchur ke Fayde)

आमचूर के लाभ

आमचूर के लाभ करें डायबिटीज को नियंत्रित

आमचूर को खाने से डायबिटीज से आपकी रक्षा होती है और इसका सेवन करने से खून में शुगर का स्तर सही बना रहता है। दरअसल आमचूर में ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स होता है और यह शुगर को नियंत्रित रखता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए आमचूर उत्तम आहार माना जाता है।

आमचूर आंखों के लिए उत्तम

आमचूर के फायदे

आमचूर के फायदे आंखों के संग भी है और इसे खाने से आंखों की रोशनी सही बनीं रहती है। आमचूर में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर साबित होता है और इसे खाने से आंखें से संबंधित कई विकार भी दूर हो जाते हैें। इतना ही नहीं जिन लोगों की आंखों में दर्द की शिकायत रहती है। अगर वो भी आमचूर का पाउडर खाएं तो दर्द से राहत मिल जाती है। इसलिए आंखों से संबंधित किसी भी तरह की तकलीफ होने पर आप आमचूर का सेवन कर लें।

आमचूर के फायदे वजन कम करे

आमचूर के फायदे

आमचूर के फायदे वजन कम करने में बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। वजन कम करने में आमचूर सहायक साबित होता है और इसे खाने से वजन तुरंत कम होने लग जाता है। दरअसल आमचूर में एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं जो कि चयापचय को बढ़ावा देने का काम करते हैं, जिसकी वजह से वजन कम होने लग जाता है। इसके अलावा आमचूर में कार्बोहाइड्रेट की उचित मात्रा भी होती है। इसलिए जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो अपनी डाइट में आमचूर को शामिल कर लें और आमचूर का नियमित रूप से सेवन करें। ऐसा करने से कुछ ही महीनों में वजन कम होने लग जाएगा।

आमचूर से पाचन क्रिया रहे सही

आमचूर के लाभ

पाचन क्रिया अगर सही से काम ना करें तो पेट से संबंधित कई तरह के रोग लग जाते हैं। इसलिए ये बेहद ही जरूरी होता है कि आपकी पाचन क्रिया दुरूस्त रहे और आपको खाना सही से पचे। आमचूर पर किए गए कई शोधों में पाया गया है कि आमचूर में मौजूद पोषक तत्वों की वजह से पाचन क्रिया को मजबूत मिलती है और पाचन क्रिया सही से कार्य करती है।

आमचूर के लाभ गैस में लाभकारी

आमचूर के फायदे

आमचूर के फायदे गैस जैसी बीमारी को दूर करने में बहुत ही असरदार साबित होते हैं। गैस की समस्या होने पर आप पानी के साथ आमचूर का सेवन कर लें। गर्म पानी के साथ आमचूर खाने से गैस की समस्या सही हो जाती है और गैस से निजात मिल जाती है। आप सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी के अंदर एक चमम्च आमचूर का पाउडर मिला दें। फिर इस पानी को पी लें। यह पानी पीते ही गैसे की समस्या खत्म हो जाएगी। आप चाहें तो रात के समय सोते हुए भी आमचूर खा सकते हैं। इसके अलावा कब्ज होने पर भी आप इसका सेवन कर लें। आमचूर को खाने से कब्ज भी सही हो जाती है।

खून की ना हो कमी

आमचूर के फायदे

आमचूर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है और साथ में ही जिन लोगों को एनीमिया होता है अगर वो इसका सेवन करते हैं तो उन्हे एनीमिया की बीमारी से निजात मिल जाती है। दरअसल आमचूर में मैंगीफेरीन पाया जाता है जो कि एनीमिया (खून की कमी की बीमारी) के होने का जोखिम कम कर देता है और इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसके अलावा आमचूर में आयरन और फोलिक एसिड भी मौजूद होता है जो कि शरीर में खून बनाने का काम करते हैं। (और पढ़ें – एनीमिया के घरेलू उपाय)

आमचूर डिटॉक्सीफिकेशन करे

आमचूर के फायदे

शरीर को डिटॉक्सीफिकेशन करने में भी आमचूर के फायदे सहायक होते है और इसे खाने से शरीर के अंदर मौजूद विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल आते हैं। आमचूर के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-स्कैवेंजिंग गुण होते हैं जो कि शरीर के अंदर मौजूद विषैले पदार्थों को दूर करने का काम करते हैं। दरअसल जब हम तला हुआ या बाहर का अधिक खाना खाते हैं तो हमारे शरीर के अंदर विषैल पदार्थ जमा हो जाते हैं। जिनकी वजह से कई बार पेट खराब हो जाता है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी होता है कि ये विषैले तत्व शरीर में जमा ना हों। इसलिए अगर आप अधिक तला हुआ खाना खाते हैं तो आप आमचूर का सेवन भी किया करें। ताकि शरीर अंदर से साफ रहे।

आमचूर दिल के लिए लाभदायक

आमचूर के फायदे

आमचूर के फायदे दिल को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। आमचूर को दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है और इसे खाने से दिल की रक्षा कई रोगों से होती है। अधिक कोलेस्ट्रॉल होना दिल के लिए घातक होता है और आमचूर खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।

स्कर्वी से मिले आराम

आमचूर के लाभ

स्कर्वी एक प्रकार की बीमारी होती है जो कि विटामिन सी से होने वाला रोग है। इस रोग में मसूड़ों से खून आने लग जाता है और थकावट महसूस होती है। स्कर्वी होने पर डॉक्टरों द्वारा विटामिन सी युक्त आहार खाने की सलाह दी जाती है और आमचूर में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आप स्कर्वी होने पर आमचूर का सेवन करें और इस रोग से निजात पा लें।

त्वचा से जुड़े आमचूर के फायदे

आमचूर के लाभ
आमचूर के फायदे त्वचा के साथ भी जुड़े हुए हैं और इसे खाने से त्वचा में रूखापन नहीं आती है और मुंहासों की समस्या भी नहीं होती है। आमचूर के अंदर विटामिन सी पाया जाता है और विटामिन सी त्वचा के लिए उत्तम साबित होता है। इसलिए जिन लोगों की त्वचा रूखी रहती है और जिन लोगों के चेहरे पर मुंहासे काफी अधिक होते हैं वो लोग आमचूर का सेवन किया करें। (और पढ़ें – मुंहासे होने के कारण)

आमचूर के नुकसान

आमचूर के फायदे होने के साथ साथ इसके साथ कई तरह के नुकसान भी जुड़े हुए हैं और आमचूर को खाने से आपको कई तरह की परेशनियां भी हो सकती हैं, जो कि इस प्रकार हैं।

  • अगर अधिक मात्रा में आमचूर का सेवन कर लिया जाए तो पेट खराब हो सकता है।
  • ज्यादा आमचूर खाने से कई लोगों को उल्टी की शिकायत भी हो जाती है। इसलिए आप संतुलित मात्रा में ही आमचूर खाएं।
  • आमचूर से एलर्जी भी हो सकती है।
  • आमचूर की तासरी ठँडी होती है। इसलिए इसे खाने से खांसी और जुकाम भी हो सकती है।
  • किड़नी में पत्थरी होने पर आप आमचूर का सेवन ना करें।

किस तरह से करें आमचूर का प्रयोग

  • आमचूर का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं और इसे खाने में डालने के अलावा आप इसे सलाद के ऊपर छिड़क भी सकते हैं। इसके अलावा कई लोग समोसों और पकौड़ों में भी आमचूर डाला करते हैं।
  • टमाटर की चटनी बनाते समय आप आमचूर को चटनी में भी डाल सकते हैं।

आमचूर के पौष्टिक तत्व

आमचूर में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कि कच्चे आम में होते हैं और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी इस तरह से है।

  • एनर्जी – 319 Kcal
  • प्रोटीन – 2.45 g
  • कार्बोहाइड्रेट – 78.58 g
  • फाइबर(टोटलडाइटरी)  2.4 g
  • आयरन- 0.23 mg
  • मैग्नीशियम- 20 mg
  • फास्फोरस – 50 mg
  • पोटैशियम- 279mg
  • सोडियम – 162 mg
  • विटामिनसी – 42 mg
  • विटामिनबी-6 – 0.334

आमचूर के फायदे, इसे खाने के नुकसान, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व के नाम और इसका सेवन किस तरह से किया जाता है, यह सब जानकारी हासिल करने के बाद आप आमचूर का सेवन जरूर करें। यह बेहद ही स्वादिष्ट होता है और इसको खाने में डालने से खाने का स्वाद और बढ़ जाता है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303