बॉलीवुड

जन्मदिन पर मलाइका को अर्जुन कपूर ने किया KISS, फैंस ने कहा- ‘हाय…रब ने बना दी जोड़ी’

बॉलीवुड के मोस्ट चर्चित कपल मलाइका और अर्जुन कपूर का प्यार इन दिनों परवान चढ़ रहा है। दोनों एक दूसरे के लिए सबकुछ करना चाहते हैं। दोनों की दुनिया एक दूसरे के ईर्द गिर्द ही घूमती हुई नज़र आ रही है। इसी कड़ी में कल यानि बुधवार को मलाइका अरोड़ा ने अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उनके लिए ढेर सारा सरप्राइज प्लान किया। जी हां, मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मलाइका और अर्जुन कपूर अब एक दूसरे को लेकर पूरी तरह से क्लियर हो चुके हैं, जिसकी वजह से दोनों अब अपने प्यार को खुलकर स्वीकार कर रहे हैं। जी हां, मलाइका और अर्जुन कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों ने मीडिया के सामने आकर रोमांटिक पोज देना शुरु किया, जिसकी शुरुआत अर्जुन कपूर के जन्मदिन से हुई थी, जिस दिन पहली बार दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली किया था। ऐसे में अब दोनों के रिश्ते के बारे में पूरी दुनिया अच्छे से जानती है, तो एक बार फिर से एक तस्वीर सामने आई है।

अर्जुन ने किया मलाइका को किस

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के सिर पर किस करते हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीर उनके फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। इतना ही नहीं, दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस भी हो चुके हैं। ऐसे में मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने उन्हें खुलेआम किस करके अपने प्यार को बिल्कुल खुल्ला खुल्लम कर दिया है। मतलब साफ है कि दोनों ही एक दूसरे के लिए बहुत ज्यादा स्पेशल हैं और एक दूसरे के साथ ज़िंदगी बिताना चाहते हैं।

एक दूसरे के प्यार में डूबे दोनों

पिछले साल से ही दोनों के प्यार की खबरें मीडिया गलियारों में सामने आती रही, जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट होने लगे, लेकिन पिछले कुछ महीनों में दोनों ने खुलकर प्यार को सामने रखने का फैसला किया और अपने रिश्ते को ऑफिशियली कर दिया। ऐसे में अब दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। बता दें कि मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने जबरदस्त डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।

जल्द कर सकते हैं शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन कपूर की फैमिली धीरे धीरे इस रिश्ते के लिए राजी होती हुई दिखाई दे रही है, जिसकी वजह से अब दोनों की शादी बहुत जल्द हो सकती है। हालांकि, दोनों अपने इस खूबसूरत रिश्ते को नाम देने के लिए अभी तक मन नहीं बन सके हैं, क्योंकि उन्हें इसी तरह से रहना है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि फिलहाल बोनी कपूर को ये रिश्ता मंजूर नहीं है।

Back to top button