अध्यात्म

किस्मत चमकाने के लिए दीपावली के दिन करें लाल किताब में बताए गए ये उपाए

लाल किताब में बताए गए उपायों को अगर दीपावली के दिन किया जाए तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और धन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती है। इसलिए आप इस दीपावली लाल किताब में बताए गए उपायों को जरूर करें और अपनी किस्मत को चमका लें।

दीपावली के दिन करें लाल किताब में बताए गए ये उपाए

करें व्रत

दीपावली के दिन व्रत करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इसलिए आप दीपावली के दिन व्रत जरूर रखें और शाम को पूजा करने के बाद अपना ये व्रत तोड़ दें। शाम के समय भोजन करते हुए खट्टी चीज का सेवन ना करें।

चढ़ाएं कमल का फूल

लक्ष्मी मां धन की देवी होती हैं और लक्ष्मी मां को कमल के फूल काफी पसंद हैं। इसलिए आप इनकी पूजा करते समय इन्हें कमल के फूल जरूर अर्पित करें और इनके सामने घी का नौ बत्तियों वाला दीया भी जलाएं।

करें वस्त्र का दान

दीपावली के दिन आप सुबह स्नना करने के बाद गरीब लोगों को  सफेद वस्त्र का दान करें। सफेद वस्त्र का दान करने के अलावा आप चाहें तो भोजन का दान भी कर सकते हैं। दीपावली के दिन दान करने से आर्थिक संकट दूर हो जाती हैं और मां की कृपा बन जाती है।

झाड़ू दान करें

दीपावली के दिन आप शाम के समय मंदिर में जाकर वहां पर एक दीपक जला दें और इसके बाद एक झाड़ू मंदिर में रख आएं। ऐसा करने से कर्ज उतर जाता है और धन की परेशानी जीवन में कभी भी नहीं आती है।

घर के हर कोने में जलाएं दीपक

दीपावली रोशनी का त्योहार होता है और इस दिन घर को अच्छे से रोशन करने पर घर में लक्ष्मी मां का वास हो जाता है। इसलिए आप इस दिन अपने घर के हर कोने में दीपक जरूर जलाएं और इन दीपकों के अंदर एक लौंग भी डाल दें।

पीपल की करें पूजा

इस पर्व के दिन आप पीपल के पेड़ की पूजा भी करें और पीपल के पेड़ के सामने एक दीपक भी जलाएं। दीपक जलाने के अलावा आप पीपल के पेड़ पर जल, दूध और लाल मौली का धागा भी चढ़ा दें।

गाय को खिलाएं रोटी

दीपावली के दिन आप सुबह के समय एक रोटी बनाकर उसे गाय माता को खिलाएं और गाय की अच्छे से सेवा करें। इसके अलावा आप इस दिन मंदिर में भी चीजों का दान जरूर करें।

घर के बाहर जलाएं दीपक

लाल किताब के अनुसार दीपावली के दिन आप रात के 12 बजे घर के बाहर एक दीपक जला दें और इस दीपक को जलाने के बाद आप पीछे मुड़कर ना देंखे और सीधा घर में प्रवेश कर लें। ये उपाय करने से घर की नकारात्मक शाक्ति खत्म हो जाएगी और घर में शांति बनी रहेगी।

लाल किताब में बताए गए उपायों को आप दीपावली के दिन जरूर करें। इन उपायों को करने से आप पर लक्ष्मी मां की कृपा बन जाएगी और मां आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होंने देंगी।

Back to top button