अध्यात्म

दीपावली और धनतेरस के दिन जलाएं 13 तरह के दीपक, हो जाएंगे जीवन के हर संकट समाप्त

दीपावली और धनतेरस के दिन घर में दीपक जरूर जलाएं जाते हैं और लोग अपने घर को दीपक की रोशनी से रोशन कर देते हैं। लोगों द्वारा घर के हर कोने पर दीपक रखे जाते हैं और धनतेरस के दिन से ही दीपक जलाने की शुरूआत हो जाती है। इस दिन घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जरूर जलाया जाते हैं।

दीपवाली और धनतेरस के दिन किस तरह से और कितने दीपक जलाने चाहिए आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं। क्योंकि दीपवाली और धनतेरस के दिन दीपक जलाने से कई तरह के संकट खत्म हो जाते है। तो आइए जानते हैं कि किस तरह से दीपकों को जलाया जाएं और किन जगहों पर इन्हें रखा जाए।

धनतेरस के दिन

दीपावली के पर्व की शुरूआत धनतेरस के दिन से होती है। इसलिए आप धनतेरस के दिन अपने घर में दीपक जरूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन जलाने वाला दीपक यमराज को अर्पित होता है और ऐसा करने से अकाल मृत्यु टल जाती है। इसलिए आप धनतेरस के दिन  दीपक जलाते समय उसे जरूर यमराज को अर्पित करें।

कितने दीपक जलाएं

धनतेरस की शाम आप मुख्य द्वार पर 13, घर के अंदर भी 13 और एक दीपक यमराज के लिए जलाएं। यमराज को अर्पित किए जाने वाला दीपक रात के समय जलाया जाता है और इस दीपक को परिवार के सभी सदस्यों के सोने के बाद जलाएं। ये दीपक आप केवल सरसों के तेल का ही जलाएं और इसे  घर से बाहर दक्षिण की ओर रखें। ये दीपक जलाते समय आप ये मंत्र बोला जरूर बोल दें-

मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यज: प्रीतयामिति।।

छोटी दीपावली

छोटी दीपावली यानी धनतेरस के अगले दिन आप घर में रात के समय एक दीपक जरूर जलाएं और इस दीपक को घर से बाहर रखें। इस दीपक को आप घर के सबसे बड़े सदस्य के लिए जलाएं और इस बात का ध्यान रखें की घर का कोई भी सदस्य इस दीपक को ना देख। ये दीपक यम का दीया होता है और इस दीपक को जलाने से बुरी शक्तियां घर से बाहर चली जाती हैं।

दीपवाली के दिन

दीपावली की रात कम से कम 13 दीपक जरूर जलाने चाहिए। जिनमें से पहला दीपक आप गाय के घी का जलाएं। इस दीपक को जलाने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और कर्ज उतर जाता है। दूसरा दीपक आप सरसों के तेल का जलाएं और इसे मां लक्ष्मी के सामने रखें। तीसरा दीपक आप तुलसी के सामने रखें। चौथा दीपक आप दरवाजे के बाहर रखें। पांचवां दीपक आप तिजोरी वाले कमरे में रखें। छठा दीपक आप मंदिर के पास रखें। सातवां दीपक आप कचरे के पास जलाएं। आठवां दीपक रसोई घर में रखें। नौंवा दीपक घर के मुख्य कमरे में रखें। दसवां दीपक पीपल के पेड़ के पास जलाएं। ग्याहरवां दीपक घर की खिड़ी के पास रखें। बारहवां छत पर और तेरहावं दीपक अपने कुल देवताओं को अर्पित करें। इस तरह से आप दीपावली के दिन कम से कम 13 दीपक जरूर जलाएं और हर एक दीपक को बताए गए स्थान पर रखें।

Back to top button