बॉलीवुड

लंदन में इस महिला के साथ नज़र आए रणबीर कपूर, इन के बारे में जान कर चौंकिएगा नहीं

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय के नाम से मशहूर रणबीर कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। रणबीर कपूर खुद भले ही सोशल मीडिया पर नहीं हो, लेकिन अक्सर उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर ज़रूर होती रहती है। जी हां, रणबीर कपूर की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी का एहसास करवाती रहती है, जिसकी वजह से फैंस उन्हें अपने करीब ही महसूस करते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे एक महिला फैंस के साथ नज़र आ रहे हैं, जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों लंदन में वक्त बिताते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी वहां से एक तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे महिला फैंस के साथ नज़र आ रहे हैं, जोकि दिखने में बहुत खूबसूरत है। लंदन की सड़कों पर रणबीर कपूर का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और उनकी इस तस्वीर का असर सीधे सीधे इंडिया में पड़ रहा है। मतलब साफ है कि रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग अब सीमित नहीं रही है, बल्कि असीमित हो गई है, जो दुनिया के हर कोने में मौजूद है।

रणबीर कपूर ने ली फैन के साथ सेल्फी

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में रणबीर कपूर एक महिला फैन के साथ नज़र आ रहे हैं, जिनके साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है। हालांकि, इस महिला को जानने के लिए हर किसी के मन में उत्सुकता है, लेकिन फिलहाल इनकी पहचान सिर्फ रणबीर कपूर के फैंस के रुप में हो रही है। मतलब साफ है कि रणबीर कपूर लंदन की सड़कों पर फैंस के साथ घिर गए, जिसकी वजह से लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, तो उन्होंने सेल्फी ली।

आलिया के साथ चल रहा है अफेयर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का नाम इन दिनों बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट के साथ जुड़ा हुआ है, जिनके साथ उनके अफेयर की चर्चा जोरो से है। कई बार ये खबर सामने आ चुकी है कि दोनों बहुत ही जल्द शादी करने वाले हैं और हाल ही में दोनों की शादी का फर्जी कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनकी शादी जनवरी में बताई जा रही थी, लेकिन इसे फैमिली की तरफ से खारिज कर दिया गया। बता दें कि दोनों की फैमिली इस रिश्ते के लिए राजी है।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी काम कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग पिछले कई महीनों से चल रही है, लेकिन अभी तक इसका काम पूरा नहीं हो सका है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में कई दिग्गज कलाकार भी नज़र आएंगे, जिसकी वजह से इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।

Back to top button