बॉलीवुड

फिर सामने आया प्रियंका और निक जोनस का Lip Lock वीडियो, बीच शो में ही हुए रोमांटिक

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती हैं। कभी अपनी फिल्म की वजह से तो कभी अपने पति निक जोनस की वजह से, ऐसे में वे हर पल अपने फैंस के साथ रहती हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा इस बार अपने पति निक जोनस की वजह से चर्चा में आई हैं, जिनके साथ उनकी आए दिन रोमांटिक तस्वीरे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और उनके फैंस उन्हें खुद के पास महसूस करते हैं। इतना ही नहीं इस बार प्रियंका और निक जोनस की बेहद खूबसूरत वीडियो सामने आया है।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के एक कार्यक्रम में पहुंची, जहां ये दोनों एक दूसरे को देखते ही खो गए थे, ऐसे में एक बार फिर इनके प्यार के चर्चे पूरी दुनिया में होने लगे। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब प्रियंका और निक जोनस सार्वजनिक क्षेत्र में रोमांटिक हुए हो, बल्कि ऐसे बहुत तस्वीरें और वीडियो हमारे पास मौजूद है, लेकिन हर बार दोनों में कुछ अलग ही कैमेस्ट्री दिखती है, जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद की जाती है।  ऐसे में इस बार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।

बीच शो में किस करते हुए प्रियंका और निक जोनस

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बार फिर से प्रियंका और निक जोनस ने अपने प्यार को पूरी दुनिया के सामने जाहिर किया, जिसे देख उनके फैंस खुश हो गए। दरअसल, प्रियंका और निक जोनस एक दूसरे को किस करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसका वीडियो आग की तरह वायरल हो गया। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे में बिल्कुल खोए हुए नज़र आ रहे हैं और उन्हें दुनिया की बिल्कुल नहीं पड़ी है।

पहले भी कर चुके हैं ऐसा

यह पहला मौका नहीं है, बल्कि इससे पहले कई बार कार्यक्रम से वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे के लिए रोमांटिक नज़र आ रहे हैं। जी हां, कुछ महीने पहले ही निक जोनस ने स्टेज पर ही प्रियंका चोपड़ा को किस किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मतलब साफ है कि आए दिन प्रियंका और निक जोनस के फैंस को इसी तरह से गिफ्ट मिलते रहेंगे। बता दें कि प्रियंका और निक जोनस कभी भी एक दूसरे से प्यार का इज़हार करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाते हैं, बल्कि इज़हार कर देते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिली प्रियंका को सफलता

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया है, लेकिन इस बार उन्हें असफलता हाथ लगी है। मतलब साफ है कि उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक रेलिजतो हुई, लेकिन लोगों का ध्यान खींचने में असफल रही, जिसकी वजह से फ़िल्म फ्लॉप हो गयी। हालांकि, हर बार की तरह इस बार प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग शानदार रही, लेकिन फ़िल्म की कहानी लोगों का दिल जीतने में सफल नहीं सकी, जिसके पीछे कई अन्य कारण भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़े- Big Boss 13: शहनाज़ गिल ने बयां किया अपने ब्रेकअप का दर्द, कहा- मैं उसके साथ लिव इन में थी लेकिन

Back to top button