राशिफल

Rashifal: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, पैसों की स्थिति में आएगा सुधार

हम आपको मंगलवार 22 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 October 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह दिन नौकरी पेशा के लोगों लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। सगे भाइयों से अत्यधिक विवाद उत्पन्न होने की स्थिति भी बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। बौद्धिक तथा उससे संबंधित लेखन कार्य में आप सक्रिय रहेंगे। आप नई ऊर्जा से भरे हुए होंगे। काम को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना, आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप एक नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। जो लोग अपना व्यापार शुरु करने जा रहे हैं, उन्हें विशेष सावधान रहने की जरुरत है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद हो सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा रचनात्मक रहें। नई कार्यशैली आपको नए परिणाम दिलाएगी। समस्याओं के समाधान हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिन आपके लिए काफी प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनता दिख रहा है। आज आपका शांत रहना बहुत जरूरी है। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने सहयोगियों से कार्य मे मदद की भावना का सहयोग मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें जल्द ही रोजगार मिल सकता है। नवीन प्रेम संबंधों के लिए आपका दिन शुभ है। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आज काम में बाधा आ सकती है, सब उथल-पुथल सा लगेगा, काम को रोकने का मन हो सकता है।आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन संबंध सुधारने और पुराने गलतफहमी को स्पष्ट रूप से दूर करने के लिए एकदम उचित है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त हो जाएगी। आपके आशावादी होने से आपको परिवार और समाज मे सम्मान मिलेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। कोई नई जिज्ञासा मन को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप परिवारजनों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे, पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज भविष्य में होने वाले मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है। आध्यात्मिक कामों में रुचि बनेगी, किसी धार्मिक कार्य या आयोजन का मौका मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिंतित होगा। किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन में उत्साह का संचार होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपना फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। व्यावसायिक सदंर्भ में गुप्त शत्रु आपको परेशान करेंगे। किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग़ से सोचें। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र में आज आपको तरक्की हासिल होगी। लेकिन साथ ही काम भी बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। जिनका खुद का व्यापार है, उन्हें आज मुनाफा कुछ कम दिखाई दे सकता है। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और उन्हें पूर्ण करने की पूरी कोशिश करें। लेनदेन में सावधानी रखें। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

संतान की ओर से आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बशर्ते आप उसके लिए तैयार हों। पारिवारिक जीवन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके अच्छे कार्यों के कारण समाज में आपके प्रभुत्व में वृद्धि होगी। आपका वैवाहिक जीवन खुश रहेगा और आप काफ़ी संतुष्ट भी होंगे। स्वयं पर भरोसा रख योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित करें, दोस्तों में सरल एवं व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको सही तरीके से समय को बांधने की जरूरत है। अपने मन की शक्ति को मजबूत करें। नुकसान होने के योग है, लेकिन भरपाई के भी पूरे योग हैं। सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन सुख सामान्य रहेगा, किन्तु थोड़ी बहुत तकरार हो सकती है। बुजुर्गों को सांस की तकलीफ हो सकती है, अत: सावधानी बरते। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं। मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी। साथ ही साथ आपके द्वारा की गई मेहनत भी सफल होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए उचित समय है। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कोई करीबी आपको खुशी के पल जीने का मौका दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको ऐसा लगेगा कि आज सब आपके खिलाफ हो रहा है। दोस्तों का रवैया भी आपको परेशान कर सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नए मित्र बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इनमे से अधिकतर स्वार्थी हो सकतें हैं। दूसरों की प्रगति को देखकर दुखी न हों, परिश्रम करें लाभ अवश्य होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है। सट्टे, जुए व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का सहारा रहेगा। आज आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, इस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आपने Rashifal 22 October 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 October 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 October 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पूजा-पाठ नियम: पति-पत्नी को एक साथ करनी चाहिए पूजा, तभी मिलता है पूजा का फल

Back to top button