
वोग अवार्ड्स में दिखा जान्हवी कपूर का स्टनिंग लुक, रेड ड्रेस और रेड लिपस्टिक में दिखीं कयामत
शनिवार को मुंबई में Vogue Women of the Year Awards 2019 का आयोजन हुआ. इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे नजर आये. इस दौरान बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ग्लैमरस अंदाज में नजर आयीं और उन्हीं में से एक थीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर. इस दौरान जान्हवी कपूर ने एक बेहद ही ग्लैमरस रेड कलर की ड्रेस पहनी थी जिसने सारी लाइमलाइट लूट ली.
रेड स्लिट ड्रेस में जान्हवी ने ढाया कहर

बता दें, इस अवार्ड फंक्शन की थीम रेड थी इसलिए अधिकतर अभिनेत्रियां लाल रंग का ऑउटफिट पहनकर पहुंची थीं. जान्हवी ने लेबनीज फैशन डिज़ाइनर Basil Soda की डिजाइन की हुई रेड स्लिट ड्रेस पहनी थी. वहीं, पिछले साल जान्हवी ने ग्लिटर गोल्ड रंग का गाउन पहना था. जान्हवी का ये लाल गाउन खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह किसी हूर परी से कम नहीं दिख रही हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
इवेंट के लिए जान्हवी ने जो लाल रंग की ड्रेस पहनी है उसकी कीमत 1 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है. लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने हाथ में एक खूबसूरत रिंग पहनी थी जिसकी कीमत तकरीबन साढ़े 7 हजार है. इसके साथ ही उन्होंने सोफिया वेबस्टर की हील डाली थी जिसकी कीमत लगभग 61 हजार है. होठों पर बोल्ड रेड लिपस्टिक और हाई पोनी टेल के साथ जान्हवी बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं. जान्हवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं.
धड़क से किया था डेब्यू

जानकारी के लिए बता दें कि जान्हवी कपूर कुछ टाइम पहले फिल्म ‘धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर नजर आये थे. जहां फिल्म में कुछ लोगों को जान्हवी की एक्टिंग पसंद आई वही कुछ लोगों ने उनके अभिनय प्रतिभा पर सवाल खड़े किये. आजकल जान्हवी कपूर की तुलना लोग सारा अली खान से करते हैं.
इन फिल्मों में आएंगी नजर
बात करें जान्हवी के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक ‘द कारगिल गर्ल’ में नजर आएंगी. इस फिल्म को शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं. फिल्म अगले साल यानी 2020 में रिलीज़ हो सकती है. इसके अलावा जान्हवी साल 2020 में ही रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘रूही आफ्ज़ा’ में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म के डायरेक्टर हार्दिक मेहता हैं. फिल्म में जान्हवी के अपोजिट राजकुमार राव नजर आएंगे.
देखें वोग अवार्ड्स के रेड कार्पेट से जान्हवी की तस्वीरें-
1.

2.

3.

4.

पढ़ें- देर रात ट्रेंडी अवतार में जलवे बिखेरते नज़र आई जान्हवी, जाने इतनी रात किसके घर से निकली बाहर
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें.