राशिफल

Rashifal: इन 5 राशि वालों को धन, ताकत और सुख-समृद्धि देने के लिए 3 ग्रह आए एक साथ, पढ़ें राशिफल

हम आपको शुक्रवार 18 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 October 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। भागदौड़ भरी दिनचर्या रहेगी जिसके कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। सभी से सराहना मिलेगी। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कुछ अनिष्ट घट सकता है। नए-पुराने और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। जो आने वाले दिनों में आपके लिए कारगर साबित होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी दिनचर्या में बहुत विविधता रहेगी। आपने जो काम हाथ में लिया है, उस पर बारीकी से विचार करें। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य में सफ़लता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगें। आज अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। जिस काम से आपको उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। बाहरी कार्यों में आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। निवेश का कोई ऐसा ऑफर आज आपको मिल सकता है जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा हो जाएगा। नौकरीपेशा वाले जातकों का आज किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगड़ा हो सकता है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे। व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। समय-समय पर परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आपके समक्ष कुछ समस्याएं आ सकतीं हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके दोस्त मददगार रहेंगे। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है। सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद न करें। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। छात्र अपनी मेहनत से आवश्य सफल होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज का दिन स्त्रियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। सबकी बात ध्यान से सुनें और सबको सम्मान दें। साझा कोशिशों में अधिक सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धार्मिक कार्यों में पूरे सच्चे मन से सहयोग करेंगे। रूके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक चिंता स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे। आप जो कार्य करेगे उसके आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। यात्रा आपके जीवन में रोमांच बढाने के साथ साथ पेशेवर स्तर पर नए मौकों का भी द्वार खोल सकती है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। धन का निवेश सोच समझकर करें। आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। नए व्यापारिक अवसर खतरों से भरे होंगे। इसमें कुछ कानूनी पेंच भी आ सकता है। पारिवारिक संबंध आपकी आंतरिक शक्ति है। किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी आज आपको मिल सकती है। मित्र या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नौकरी व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। आज के दिन आप वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी में कुछ परेशानी पनप सकती है। विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके जीवन में चल रही सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। झूठे आरोप लगने की संभावना है। आपके लिए धैर्य और आपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवश्क है। परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप की कार्य शैली को देखकर अधिकारी प्रभावित होंगे। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आपने Rashifal 18 October 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 October 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 October 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दिवाली के दिन तिजोरी में पैसा रखते समय बोले माँ लक्ष्मी का ये मंत्र, हो जाओगे मालामाल

Back to top button