दिलचस्प

फैंस को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं धोनी, रांची में होने वाले टेस्ट मैच में हो सकते हैं शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ दिनों से मैदान में नज़र नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे अपने फैंस को एक बार फिर से सरप्राइज देने का मन बना चुके हैं, इसके लिए वे खुद रांची के मैदान में आ सकते हैं। जी हां, साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच रांची में खेला जाएगा, जिसमें फैंस धोनी को मिस करेंगे, ऐसे में उन्होंने सबको सरप्राइज देने का प्लान तैयार कर लिया है, जिसकी वजह से फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

विश्व कप 2019 के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाए हुए हैं, जो उनके फैंस को रास नहीं आ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उनके आलोचक उनके संन्यास की बात कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल वे एक बार फिर से फैंस को सरप्राइज देने के मूड में है। इतना ही नहीं, इस बार महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्ले से लोगों को सरप्राइज नहीं देंगे, बल्कि इस बार वे खुद एक दर्शक बनने के बारे में सोच रहे हैं, जिसके लिए उनके फैंस में और भी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।

रांची में आ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महेंद्र सिंह धोनी रांची में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच को देखने के लिए आ सकते हैं, क्योंकि फिलहाल वे रांची में ही है और वे वहीं के निवासी है, ऐसे में सबका दिल चाहता है कि एक बार वे धोनी को अपने साथ ज़रूर देखे। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी प्रैक्ट्रिस मैच देख सकते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें परमिशन लेनी पड़ेगी, जिसके लिए उन्होंने एक लिखित लेटर देना होगा, इसके बाद वे फैंस के साथ प्रैक्ट्रिस मैच देख सकते हैं।

15 अक्टूबर को पहुंचेगी टीम इंडिया

रांची में साउथ अफ्रीका को पटखनी देने के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है, जिसके लिए वे 15 अक्टूबर को वहां पहुंचेगी। 15 अक्टूबर से रांची में प्रैक्ट्रिस मैच खेला जाएगा, जिसके लिए इस बार फैंस को भी अनुमति दी जाएगी, ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी बतौर फैन मैच देखने के लिए आ सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई के अधिकारी इस मसले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन धोनी ने मैच देखने की इच्छा जाहिर की है, ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि क्या धोनी वाकई मैच देखने आएंगे या नहीं।

महेंद्र सिंह धोनी को मिस कर रहे हैं फैंस

यूं तो हर क्रिकेटर की तरह महेंद्र सिंह धोनी का भी संन्यास लेना लाजमी है, लेकिन जिस तरह से उन्हें वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में देखा गया, उससे फैंस का दिल चोटिल है, ऐसे में हम सभी चाहते हैं कि वे एक बार फिर से मैदान में आए और खुशी खुशी विदाई ले। याद दिला दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हारने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की आंखों में आंसू आ गया था।

Back to top button