बॉलीवुड

मिडिल क्लास फैमिली की ये आदत छोड़ नहीं सकी प्रियंका, कहा- ‘आज भी मैं….’

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लंबे समय के बाद इंडस्ट्री में वापसी की है, जिसकी वजह से उनके फैंस पूरी तरह से उत्साहित दिख रहे हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हो चुकी है, जिसके प्रमोशन में उन्होंने खूब पसीना बहाया। प्रमोशन के लिए भारत आई प्रियंका चोपड़ा अब अपने ससुराल लौट चुकी हैं, लेकिन वहां भी उन्होंने प्रमोशन करना नहीं छोड़ा। फिल्म से न सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को काफी उम्मीद है, बल्कि उनके फैंस भी इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की झलक देखना चाहते हैं।

फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में प्रियंका चोपड़ा ने खूब मेहनत की है। इस दौरान वे तरह तरह के टीवी शो में गई और कई तरह के इंटरव्यू भी दिए। प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी निजी लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की। इतना ही नहीं, इस बार प्रियंका चोपड़ा के पास उनकी खुद की लाइफ के अलावा उनके पति की लाइफ भी चर्चा के लिए था, जिसकी वजह से उन्होंने खूब गप्पे लड़ाए। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक आदत के बारे में खुलासा किया, जिसे वे मिडिल क्लास की फैमिली से बाहर निकलने के बाद भी नहीं छोड़ सकी हैं।

इस आदत को नहीं छोड़ सकीं प्रियंका चोपड़ा

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि वे मिडिल क्लास की फैमिली से हाई क्लास फैमिली में पहुंच चुकी हैं, ऐसे में वो कौन सी आदत है, जिसे वे अभी तक नहीं छोड़ पाई। इसका जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि आज भी वे सैंडविच के साथ आम का आचार खाना पसंद करती है, क्योंकि उसके साथ काफी अच्छा स्वाद आता है, ऐसे में वे बड़े चांव से खाना पसंद करती हैं। ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ज़मीन से जुड़ी हुई एक्ट्रेस हैं।

जल्द मां बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

इस दौरान एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बेबी प्लानिंग को लेकर भी खुलकर बात की। ऐसे में उन्होंने कहा कि वे अब बहुत जल्दी ही मां बनना चाहती हैं। बता दें कि निक जोनस को भी बच्चे काफी पसंद है, तो दोनों बेबी प्लानिंग जल्द ही कर सकते हैं। इस बारे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की राय बिल्कुल एक है, जिसका खुलासा उन्होंने शादी से पहले ही कर दिया था कि उन्हें अब फैमिली प्लानिंग में देरी नहीं करनी चाहिए।

कमबैक को लेकर नर्वस दिखीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने भले ही अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हो, लेकिन इस फिल्म को लेकर वे नर्वस दिखीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने लंबे समय के बाद फिल्मों में कमबैक किया है, जिसकी वजह से उनका नर्वस होना लाजमी है। इसका खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा शो के दौरान किया था, जिसकी वजह से उनका यह एपिसोड काफी चर्चा में रहा था।

Back to top button