बॉलीवुड

अपने पालतू कुत्ते के साथ न्यूयॉर्क के एक इवेंट में नज़र आयी प्रियंका चोपड़ा, कुत्ते को संभालना हुआ मुश्किल

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस हैं. बॉलीवुड के साथ साथ प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपने अभिनय के झंडे गाड़े है. प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी की है. वैसे आजकल प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज बैक के प्रमोशन में मसरूफ हैं. अपनी इस नयी फिल्म के द्वारा प्रियंका बहुत दिनों के बाद बॉलीवुड में दिखने जा रही हैं. प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में नजर आएंगे. अपनी शादी के बारे में प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह निक के साथ मॉडर्न डे लौंग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है. प्रियंका बताती हैं कि वह लोग कहीं भी रहे पर 2 हफ्ते में एक बार जरूर मिलते हैं. प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अमेरिकन सिंगर है. अक्सर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं..

 

View this post on Instagram

 

Priyanka Chopra Jonas is seen walking her dog in soho on October 8, 2019! @priyankachopra ♥️

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on

प्रियंका अक्सर न्यूयॉर्क की गलियों में घूमते हुए नजर आती हैं. हमेशा अपनी फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से न्यूयॉर्क में नजर आई. इस बार प्रियंका चोपड़ा अपने लुक की वजह से नहीं बल्कि अपने पालतू कुत्ते की वजह से सुर्खियों में आयी हैं. प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट में हिस्सा लेने गई थी. जहां पर उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था. प्रियंका के पालतू डॉगी का नाम डायना है. इवेंट के दौरान प्रियंका अपने कुत्ते को वाक करवाते हुए दिखाई दी. आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका चोपड़ा का पालतू कुत्ता भी उनकी तरह ही मशहूर है. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के डॉगी का इंस्टाग्राम पर अकाउंट भी है जिसे लाखों लोग फॉलो करते हैं.

प्रियंका का डॉगी अक्सर अपने कपड़ों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है. इवेंट के दौरान प्रियंका ने व्हाइट मिडी ड्रेस पहनी थी जिसके ऊपर गुलाबी रंग के फूल बने थे. अपने इस आउटफिट में प्रियंका बहुत ही गॉर्जियस लग रही थी. प्रियंका चोपड़ा की डॉगी के साथ ली गई पिक्चर्स उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. तस्वीरें देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि प्रियंका अपने डॉगी को बहुत मुश्किल से संभाल रही हैं. बहरहाल तस्वीरें देखकर ऐसा ही लगता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने डॉगी डायना से बहुत प्यार करती हैं.

Back to top button