दिलचस्प

ये 4 संकेत मिलने पर समझ जाएं की आपके साथ होने वाली है कोई अनहोनी

भविष्य में हमारे साथ क्या होने वाला है, इसके बारे में हमें कई बार संकेत मिल जाते हैं। अगर इन संकेतों को सही से समझ लिया जाए तो अशुभ घटना को होने से रोका जा सकता है। हमारे साथ होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं कई बार अनहोनी होने का संकेत देती हैं और आज हम आपको कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में बताने जा रहें हैं। जिनके होने पर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके साथ कुछ गलत होने वाला है या आप पर कोई  गंभीर संकट आने वाला है।

दूध का गिरना

अचानक से अगर आपके हाथ से दूध गिर जाए तो समझ लें की ये किसी अशुभ घटना होने का संकेत हैं। ऐसा माना जाता है कि दूध गिरना परिवार के किसी सदस्य पर आने वाली परेशनी की और इशारा करता है। इसी तरह से दूध उबालते समय अगर ये बाहर हो जाए तो ये किसी गंभीर संकट के आने की और इशारा करता है।

कांच टूट जाना

कांच धातु से बनें बर्तन अगर अचानक से गिर जाएं या रखे-रखे टूट जाएं तो ये धन से जुड़ा आर्थिक संकट आना का संकेत होता है। बर्तन के अलावा अगर शीशा टूट जाए तो समझ लें की आपके परिवार में किसी की सेहत खराब होने वाली है।

हड्डी का टुकड़ा

अचानक से घर की छत या आंगन पर अगर हड्डी का टुकड़ा आ जाए, तो ये अशुभ समाचार मिलने का संकेत होता है। इसके अलावा मास का टुकड़ा भी अगर घर में आ जाए तो समझ लें की किसी के साथ कुछ बुरा होने वाला है।

दीवारों पर दरारे आना

घर की दीवारों पर दरार आना शुभ संकेत नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर अचानक से घर की दीवार या छत पर दरार आ जाए। तो ये आर्थिक संकट की और इशारा होता है।

बुरे संकेत मिलने पर इन उपायो को करें –

कोई अनहोनी होने का संकेत मिलने के बाद आप डरने की जगह नीचे बताए गए उपायों को तुरंत कर लें। इन उपायों को करने से अनहोनी को होने से टाला जा सकता है।

  • संकट को दूर करने के लिए आप सुंदरकांड का पाठ करें। सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी गंभीर संकट से आपकी रक्षा कर लेते हैं। सुंदरकांड के अलावा आप चाहें तो हनुमान चालीसा भी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप हनुमान के सामने एक तेल का दीपक भी जला दें।
  • किसी बुरी अनहोनी होने का संकेत मिलने पर आप शिव जी की पूजा करें। शिव जी की पूजा करने से अनहोनी टल जाती है।
  • बुरा सपना आने पर आप एक लाल रंग का फूल हनुमान को चढ़ा दें।
  • दूध गिर जाने पर आप अगले दिन कोई सफेद रंग की वस्तु किसी गरीब को दान कर दें।
  • शीशा टूट जाने पर आप उस शीशे के टुकड़ों को मिट्टी के नीचे दबा दें या जल में प्रवाहित कर दें।
  • घर की दीवारों पर दरार आने पर आप लाल रंग की मोली घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें और लक्ष्मी मां की पूजा कर लें।

Back to top button