बॉलीवुड

पहली बार पति के संग बिपाशा बसु ने की सिंदूर खेला की रस्म, वीडियो हुई वायरल

हाल ही में अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने पति करन सिंह ग्रोवर के साथ दुर्गा पंडाल में जाकर मां दुर्गा के दर्शन किए और जमकर ‘सिंदूर खेला’ खेला। दरअसल दशहरे के मौके पर बिपाशा बसु अपने पति करन सिंह ग्रोवर के साथ दुर्गा मां के दर्शन करने के लिए एक पंडाल में आई थी और दर्शन करने के बाद बिपाशा बसु अन्य महिलाओं के साथ सिंदूर खेला खेलती हुई नजर आई।

इस मौके पर बिपाशा बसु ने सफेद रंग की साड़ी पहन रखी थी और माथे पर लाल बिंदी और सिंदूर लगा रखा था। वहीं बिपाशा बसु के पति करन सिंह ने सफेद रंग का धोती-कुर्ते पहना हुआ था। बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर एक साथ बेहद ही अच्छे लग रहे थे। बिपाशा बसु के साथ इस मौके पर उनकी बहन भी मौजूद थी।

पूरी तरह से रंगी सिंदूर में

मां के दर्शन करने के बाद बिपाशा बसु ने ट्वीट करके अपने फैंस को बताया कि किस तरह से उन्होंने सिंदूर खेला खेला और उनको सिंदूर खेला खेलकर बेहद ही मजा आया। वहीं सिंदूर खेला खेलने की वजह से बिपाशा पूरी तरह से लाल रंग में रंग गई थी।

क्या होता है सिंदूर खेला

सिंदूर खेला एक रस्म होती है जिसमें शादी शुदा औरतें एक दूसरे पर सिंदूर डालती हैं। ये रस्म विजयदशकमी के दिन मनाई जाती है। इस रस्स  से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें करन बिपाशा की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। आपको बता दें कि शादी के बाद बिपाशा का ये पहला सिंदूर खेला है ।

गौरतलब है कि बिपाशा लंबे समय से फिल्मों में कार्य कर रही हैं और हाल में बिपाशा को फिल्म जगत में काम करते हुए 18 साल हो गए हैं। 18 साल पहले बिपाशा की फिल्म ‘अजनबी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म से बिपाशा को खासा पहचान मिली थी और बिपाशा को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। बिपाशा ने कई सारी हिट फिल्मों में काम कर रखा है और इन्होंने सलमान खान, रणबीर कपूर और सैफ अली खान जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं। हालाकिं शादी करने के बाद बिपाशा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और शादी होने के बाद से बिपाशा की एक भी फिल्म नहीं आई है।

वहीं बिपाशा की तरह ही उनके पति भी एक अभिनेता है और टी.वी जगत के जाने माने चेहरे हैं। इस समय करन एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में नजर आ रहे हैं और इस शो में करन मिस्टर बजाज का रोल निभा रहे हैं। टी.वी पर कार्य करने के अलावा करन ने कुछ फिल्मों में भी काम कर रखा है। हालांकि इन फिल्मों के जरिए करन फिल्मी जगत पर अपनी कुछ खासा पहचान नहीं छोड़ सके हैं।

करन और बिपाश की शादी साल 2016 में हुई थी और बिपाशा बसु करन की तीसरी पत्नी हैं। बिपाशा बसु से शादी करने से पहले करन ने दो बार शादी कर रखी है।

Back to top button