स्वास्थ्य

अरबी के फायदे और नुकसान (Arbi ke fayde in hindi )

अरबी के फायदे : अरबी एक प्रकार की सब्जी होती हैं और भारत के अधिकतर हिस्सों में पाई जाती है। अरबी को अंग्रेजी भाषा में Taro कहा जाता है और इसकी कई तरह की प्रजातियां होती हैं। अरबी की तरह ही इसके पत्ते भी खाने के योग्य होते हैं और इसके पत्ते खाने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अरबी को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है और कई लोग इसके पत्ते के पकौड़े बनाकर खाना पसंद करते हैं। अरबी के फायदे क्या हैं, इससे क्या नुकसान जुड़े हुए हैं, इसे किस तरह से खाया जाता है और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व के नाम इस प्रकार हैं-

अरबी के फायदे (Arbi ke fayde in hindi)

अरबी के फायदे

इम्यून सिस्टम बूस्ट करे

अरबी खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसलिए जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है वो लोग अरबी का सेवन किया करें। अरबी खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान होती है और शरीर की रक्षा कई रोगों से होती है। दरअसल अरबी के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं, जो कि इम्यून सिस्टम को कमजोरी नहीं पड़ने देते हैं।

पाचन तंत्र रहे स्वस्थ

अरबी के फायदे

अरबी के अंदर पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है और फाइबर को पाचन तंत्र के कारगर माना जाता है। फाइबर युक्त चीजें खाने से पेट की रक्षा कई रोगों से होती हैं और पाचन तंत्र स्वास्थ्य बना रहता है। इसलिए अगर आपका पेट सही नहीं रहता है और पाचन तंत्र सदा गड़बड़ रहता है तो आप अरबी को अपनी डाइट में शामिल कर लें।

डायबिटीज में फायदेमंद

अरबी के फायदे

अरबी खाने से खून में शुगर का स्तर सही बना रहता है और शुगर कंट्रोल में रहती है। जिन लोगों को शुगर की समस्या होता है वो लोग अरबी का सेवन किया करें। इसे खाने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा सही बनी रहेगी। इतना ही नहीं जो लोग रोजाना अरबी को खाया करते हैं उन लोगों को डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।

आंखों के लिए लाभदायक

अरबी के फायदे

आंखों के स्वस्थ के लिए अरबी को अच्छा माना जाता है और इसे खाने से आंखों की रोशनी सही बनीं रहती है। इसके अलावा आंखों की रक्षा कई रोगों से होती है। दरअसल इस सब्जी के अंदर विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व होते हैं, जो कि आंखों की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं।

हाइपरटेंशन से मिले निजात

अरबी के फायदे

आजकल अधिक आबादी हाइपरटेंशन का शिकार हो रही है। हाइपरटेंशन होने से हार्ट अर्टक आने का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर अधिक रक्त चाप होने पर या तनाव लेने पर ही हाइपरटेंशन होता है। वहीं हाइपरटेंशन होने पर अगर अरबी का सेवन किया जाए तो इससे निजात मिल जाती है और रक्त चाप कम हो जाता है। इसलिए अगर आप तनाव में रहते हैं या आपका रक्त चाप उच्च रहता है तो आप अरबी खाया करें।

ब्लड सर्कुलेशन सही हो

अरबी के फायदे

ब्लड सर्कुलेशन की मदद से शरीर के अंग सही से काम करते हैं। इसलिए ये बेहद ही जरूरी होता है कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहे ताकि सभी अंग सुचारु रुप से काम करते रहें। अरबी के फायदे से ब्लड सर्कुलेशन को भी सही किया जा सकता है। इसलिए अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं है तो आप अरबी खाया करें।

वजन कम करने में सहायक

अरबी के फायदे

अरबी खाने से भूख अधिक नहीं लगती है और ऐसा होने से वजन कम होने लग जाता है। अरबी में मौजूद फाइब मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं और मेटाबॉलिज्म  वजन को नियंत्रित रखने का कार्य करता है। इसलिए अधिक वजन होने पर आप अपनी डाइट में अरबी को शामिल कर लें और रोज थोड़ी अरबी जरूर खाया करें।

अरबी के फायदे जानने के बाद आप इससे जुड़े नुकसान को भी जरूर पढ़ लें। क्योंकि कई बार अरबी खाने से आपके शरीर को हानि भी पहुंच सकती है।

अरबी खाने के नुकसान

अरबी के फायदे

पेट हो सकता है खराब

अरबी को हमेशा अच्छे से पकाकर ही खाना चाहिए। क्योंकि कच्ची अरबी खाने से पेट खराब हो सकता है और शरीर को कई तरह के रोग लग सकते हैं। इसके अलावा कई बार कच्ची अरबी खाने से गले में भी दर्द हो जाती है। इसलिए आप जब भी अरबी खाएं तो इसे अच्छे से पकाकर ही खाएं।

वजन बढ़ सकता है

अगर अधिक मात्रा में अरबी का सेवन किया जाए तो आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि अरबी के अंदर कैलोरी काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसलिए आप अरबी ज्यादा ना खाएं और संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करे।

एलर्जी होने का खतरा

कई लोगों को अरबी से एलर्जी भी हो जाती है। इसलिए अगर आप इसे पहली बार खा रहे हैं तो आप ये जांच लें कि ये आपके लिए सही है कि नहीं।

किस तरह से करें अरबी का सेवन

अधिकतर लोगों द्वारा अरबी की सब्जी बनाई जाती है। इसलिए आप इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। जबकि कई लोग इसको उबालकर भी खाते हैं। वहीं अरबी के पत्तों के पकौड़े भी लोगों द्वारा खाए जाते हैं। इसलिए आपको जैसे पसंद हो आप उस प्रकार से इसका सेवन कर लें। हालांकि आप इस बात का ध्यान जरूर रखें की आप कभी भी अरबी या अरबी के पत्तों को कच्चा ना खाएं।

अरबी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  • विटामिन A
  • विटामिन B6
  • विटामिन सी
  • विटामिन ई
  • आयरन
  • जिंक
  • मैग्नीशियम
  • पोटेशियम
  • फॉस्फोरस
  • कॉपर
  • फाइबर

अरबी के फायदे, नुकसान और इसमें पाए जाने तत्व के नाम जाने के बाद आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लें। ये बेहद ही ताकतवर सब्जी है।
यह भी पढ़ें : अदरक के फायदे

Back to top button