अध्यात्म

चंदन, कुमकुम, हल्दी और भस्म का तिलक लगाने दूर होते हैं कई रोग

हिंदू धर्म में तिलक लगाना बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है और माथे पर तिलक लगाने की परंपरा सदियों पुरानी हैं। अक्सर पूजा या कोई शुभ कार्य करते हुए माथे पर तिलक लगाया जाता है। तिलक कई प्रकार के होते हैं और आमतौर पर चंदन, कुमकुम, हल्दी और भस्म का तिलक लगाया जाता है। हर तरह के तिलक को लगाने से अलग-अलग फायदे जुड़े हुए हैं, जो कि इस प्रकार हैं-

तिलक लगाने के फायदे

बढ़ती है ऊर्जा

लाल रंग को ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है और माथे पर लाल रंग का तिलक लगाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इसलिए पूजा करते हुए सबसे पहले लाल रंग का तिलक लगाया जाता है ताकि शांत दिमाग और सकारात्मक ऊर्जा के साथ पूजा की जाए।

बढ़ता है आत्मविश्वास

माथे पर तिलक लगाने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मन में अच्छे विचार आते हैं। इसलिए जिन लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कमी है वो लोग रोज सुबह उठाकर अपने माथे पर लाल तिलक लगा लें।

त्वचा रहती है शुद्ध

हल्दी का प्रयोग भी तिलक के रूप में किया जाता है और कई लोगों द्वारा हल्दी का तिलक लगाया जाता है। हल्दी का तिलक लगाने से त्वचा शुद्ध रहती है और रोगों से शरीर की रक्षा भी होती है। दरअसल हल्दी के अंदर एंटी बैक्ट्र‍ियल तत्व होते जो कि त्वचा के शुद्ध रखते हैं।

मिलती है शांति

चंदन भगवान शिव को बेहद ही प्रिया है और यहीं कारण है कि जब शिव भगवान की पूजा की जाती है तो चंदन का प्रयोग किया जाता है। चंदन ठंडा होता है और चंदन का तिलक माथे पर लगाने से मन शांत रहता है और गुस्सा कम आता है। इसलिए जिन लोगों के अंदर अधिक क्रोध है वो लोग चंदन का तिलक जरूर लगाया करें। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि चंदन का तिलक लगाने से मस्तिष्क शांति रहता है और मानसिक बीमारियां सही हो जाती हैं।

सिर दर्द हो दूर

सिर में दर्द होने पर आप अपने माथे पर चंदन का तिलक लगा लें। माथे पर चंदन का तिलक लगाने से सिर दर्द सही हो जाता है। इसके अलावा जिन लोगों को  उदासी रहती है वो लोग भी अपने माथे पर ये तिलक लगाया करें।

पापों हो जाते हैं खत्म

 

ऐसा माना जाता है कि चंदन और भस्म का तिलक माथे पर लगाने से पापों से मुक्ति मिल जाती है और पापों का नाश हो जाता है। इसके अलावा माथे पर तिलक लगाने से कष्ट जीवन से दूर रहते हैं।

ग्रह होते हैं शांत

शास्त्रों में तिलक का वर्णन करते हुए लिखा गया है कि तिलक लगाने से ग्रह शांत रहते हैं और बुरे ग्रहों से रक्षा होती है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों की दिशा सही नहीं चल रही है वो लोग तिलक लगाया करें। जिन लोगों का शनि ग्रह भारी है वो लोग भस्न या काले रंग का तिलक लगाएं। जिन लोगों का गुरुवार ग्रह खराब दिशा में है वो लोग हल्दी का तिलक लगाया करें।

Back to top button