Viral

इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखे इसरो प्रमुख, लोग करने लगे उनकी सादगी की तारीफ

पिछले दिनों चंद्रयान-2 मिशन के बारे में कई किस्से सुनने को मिले और इसका संपर्क जब इसरो से टूटा तो पूरा देश निराश हो गया। धीरे-धीरे सब ठीक हुआ और एक बार फिर इसरो इस कोशिश में जुट गया। उसी दौरान इसरो प्रमुख के सिवन को पीएम मोदी के गले लगकर फूट-फूटकर रोते देखा गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बुरी तरह से वायरल हुआ और हर किसी ने इस वीडियो को देखकर इमोशनल वाला इमोजी शेयर किया। के सिवन अपने साधारण जीवनशैली के लिए जाते हैं और पिछले दिनों इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखे इसरो प्रमुख, एयरहॉस्टेस ने इनके साथ कई सेल्फी लीं।

इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखे इसरो प्रमुख

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के प्रमुख के. सिवन अपनी साधारण जीवनशैली के लिए हर किसी में एक प्रेरणादायक व्यक्ति माने जाते हैं। पिछले महीने भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-2 मिशन की कमान संभाल चुके सिवन को देश-दुनिया में काफी सराहना मिल रही है और असल में उनकी उपलब्धि का कोई जोड़ नहीं है। हाल ही में उन्हें हवाई यात्रा के दौरान क्रू और साथियों के साथ देखा गया। वहां बैठे सभी लोगों ने उन्हें देखकर तालियां बजाना शुरु कर दिया और उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसरो जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान के प्रमुख होने के बाद भी सिवन इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे। ये भी अपने आप में एक सराहनीय वाक्या था क्योंकि उनकी सैलरी लाखों में है और अगर वे चाहें तो बिजनेस क्लास की टिकट पर भी जा सकते हैं लेकिन जितने साधारण वे लगते हैं उतने ही अच्छे विचारों के साथ के. सिवन अपना जीवन जीते हैं। दिखने में भी के.सिवन काफी साधारण व्यक्ति हैं जबकि इसरो में इनका पद चेयरमैन का है।

14 अप्रैल, 1957 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में जन्में के.सिवन के पिता एक किसान थे और उनकी पढ़ाई सरकारी स्कूल में तमिल माध्यम से हुई थी. नागेरकोयल के एसटी हिंदू कॉलेज में उन्होने स्नातक किया और स्नातक करने वाले ये अपने खानदान के पहले व्यक्ति हैं। उनके भाई-बहन गरीबी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए। साल 1980 में उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

Back to top button