दिलचस्प

अपने फैन की इस हरकत को देख हैरान रहे गए विराट, तुरंत फैन को लगा लिया गले

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के एक चाहने वाले ने विराट के लिए कुछ ऐसा कर डाला जिसे देखकर विराट कोहली हैरान रहे गए। दरअसल हाल ही में विराट कोहली की मुलाकात अपने एक फैन से हुई जिसका नाम पिंटूराज बेहरा है। पिंटूराज ने विराट कोहली से मिलाकर उन्हें बताया कि वो उनके सबसे बड़े फैन हैं। पिंटूराज विराट कोहली को इस कदर चाहते हैं कि उन्होंने विराट कोहली के लिए अपने शरीर पर कई सारे टैटू बनवाए हैं। इतना ही नहीं पिटूराज ने विराट कोहली  को अपने शरीर पर बनें टैटू भी दिखाएं और इन टैटू को देखकर विराट कोहली हैरान रहे गए। क्योंकि पिंटूराज ने अपने शरीर पर विराट की तस्वीर बना रखी है और विराट से जुड़े 15 टैटू शरीर पर बनवाए हैं। विराट कोहली ने शायद ही इस बात की कल्पना की होगी कि कोई व्यक्ति उनके लिए इस हद तक जा सकता है।

विशाखापट्टनम में हुई मुलाकात

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में हैं और इस मैच के लिए विराट जब विजाग स्टेडियम पहुंचे तभी उनकी मुलाकात पिंटूराज से हुई। पिंटूराज से हुई इस मुलाकात के दौरान विराट ने पिंटूराज को गले लगा लिया। जिसके बाद पिंटूराज ने विराट को बताया कि वो उन्हें अपना भगवान मानते हैं।

पिंटूराज ने अपने शरीर पर विराट द्वारा पत्नी अनुष्का को फ्लाइंग किस देने वाला टैटू भी बनाया है। इस टैटू के अलावा पिंटूराज ने विराट की जर्सी के नंबर का, विराट के कोच राजकुमार शर्मा और उनके रिकॉर्ड्स का टैटू भी बनवा रखा है। इतना ही नहीं पिंटूराज ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की तस्वीर भी अपने शरीर में बनवा रखी है।

विराट को मानते हैं भगवान

पिंटूराज का कहना है कि वो विराट को अपना भगवान मानते हैं और इसलिए उन्होंने उनके लिए ये टैटू बनवाएं है। मीडिया से बात करते हुए पिंटूराज ने बताया कि उन्होंने साल 2016 में अपना पहला टैटू बनवाया था। वो विराट के करियर की हर यादगार पलों को अपने शरीर पर बनवा लेते हैं। पिंटूराज कई सालों से विराट से मिलने की कोशिश कर रहे थे और उनकी ये कोशिश आज जाकर पूरी हुई है। विराट से मिलने के बाद पिंटूराज काफी खुश है। विराट और पिंटूराज की तस्वीरे सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रही हैं और हर कोई पिंटूराज की दीवानी को देखकर हैरान है।

आपको बता दें कि विराट कोहली को भी टैटू बनाने का काफी शौक है और विराट ने भी अपने शरीर पर 9 टैटू बना रखें हैं। विराट के इन टैटू से प्रेरित होकर ही पिंटूराज ने अपने शरीर पर टैटू बनवान शुरू किया था और अभी तक इन्होंने अपने शरीर पर 15 टैटू बनवा लिए हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के फैंस की संख्या करोड़ों में है और इनको कई लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।

विराट कोहली विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और इन्होंने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर रखे हैं। वहीं इस समय भारत के दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की टीम आई हुई है और भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पहला टेस्ट मैच खेला गया है।

Back to top button