दिलचस्प

तुलसी, गुलाब, गेंदे जैसे पौधों से बढ़ती है घर की सकारात्मकता, जाने इन्हें किस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र की मदद से हर कोई अपने जीवन की कई परेशानियों को हल कर सकता है। वास्तु शास्त्र में बताई गई टिप्स बेहद ही कारगर साबित होती हैं और इनको अपनाने से घर का माहौल सही किया जा सकता है। इतना ही नहीं जीवन से नकारात्मकता को खत्म किया जा सकता है और कामयाबी पाई जा सकती हैं। इसलिए आप वास्तु शास्त्र में बताई गई बातों का पालन जरूर किया करें। वहीं आज हम आपको वास्तु शास्त्र में पौधों और फूलों को लेकर क्या कहा गया है ये बताने जा रहे हैं। दरअसल हर घर में पेड़ या फूल जरूर होते हैं और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़ और फूलों को अगर गलत दिशा में रखा जाए। तो घर में सदा लड़ाई होती रहती है और घर का माहौल तनाव भर रहता है।

वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखने चाहिए पौधे –

इस दिशा में तुलसी का पौधा

हर घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है और तुलसी के पौधे को बेहद ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा पूर्व या उत्तर दिशा में ही रखा चाहिए। इस पौधे के सामने दो बार, सुबह और रात के समय दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। (और पढ़ें – basil in hindi)

गुलाब का पौधा

गुलाब एक ऐसा फूल है जिसे हर कोई पसंद करता है और अधिकतर लोग इस पौधे को अपने घर में जरूर लगाया करते हैं। वास्तु शास्त्र में गुलाब के पौधे को लगाने से भी जुड़ी दिशा के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गुलाब  के पौधे को घर की दक्षिण दिशा में बिल्लकुल नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि घर की इस दिशा में ये पौधा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इस दिशा को छोड़कर ये पौधा किसी भी दिशा में लगाया जा सकता है।

गेंदा और मोगरा

गेंदा और मोगरे के पौधे को भी कई लोग अपने घर में लगाते हैं। अगर आपको भी ये पौधे अच्छे लगते हैं तो आप इन पौधों को अपने घर की उतर या पूर्व दिशा में लगा लें। इन दोनों पौधों को इन दिशाओं में लगाने से घर में खुशियां बनी रहती हैं।

वास्तु शास्त्र में पेड़- पौधे से जुड़ी बताई गई अन्य बातें

  • घर की दक्षिण दिशा में आप कभी भी किसी तरह का पेड़-पौधे ना लगाएं। क्योंकि इस दिशा को नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ माना जाता है और इस दिशा में पौधे रखने से घर में तनाव बढ़ जाता है।
  • सजावट वाले पौधे को आप उतर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। वहीं अगर आप अपने घर में बगीचा बनाना चाहते हैं तो बगीचे को आप घर की पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में ही बनाएं।
  • बेल वाले पौधों को आप घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाएं।
  • पेड़-पौधे के खराब होते ही उन्हें तुरंत घर से हटा दें। क्योंकि सूखे पेड़-पौधे घर में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसके अलावा आप पेड़-पौधों की साफ सफाई का भी खासा ध्यान रखें और इनके आसपास हमेशा सफाई रखें।

Back to top button