Viral

ट्रेन में छोटे हनी सिंह ने जीता हर यात्रियों का दिल, आप भी देखिए ये धमाकेदार Viral Video

सोशल मीडिया के इस दौर में अगर किसी के अंदर टैलेंट है तो बस आपको फेमस होने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे कई आम लोगों ने सिलब्रिटी का खिताब जीता क्योंकि अगर आपका टैलेंट तो अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करके इसे वायरल किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायगर हो रहा है जिसमें ट्रेन में छोटे हनी सिंह ने जीता हर यात्रियों का दिल, इसका वीडियो देखकर आपको भी मजा आ जाएगी।

ट्रेन में छोटे हनी सिंह ने जीता हर यात्रियों का दिल

सोशल मीडिया पर एक बार एक बच्चे का वीडियो आया जो ट्रेन में बैठकर ढोलक की ताल पर एक गाने का रैप कर रहा था। बस किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अबतक इसके वीडियो को कई मिलियन लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा ढोलक बजाते हुए रैप कर रहा था और हनी सिंह की स्टाइल मार रहा था। इस बच्चे को हनी सिंह के अलावा बादशाह के गानों पर भी रैप करते देखा गया। इस बच्चे के टैलेंट को देखकर इसे लोग छोटा हनी सिंह बोलकर पुकारने लगे।

देखें वीडियो-

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बच्चे के वीडियो को रैपर हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस पर हनी सिंह के फैंस ने बच्चे की खूब तारीफ की है और वहीं इस बार हुए आईफा अवॉर्ड्स-2019 में भी हनी सिंह का जलवा रहा है। सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह को सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए आईफा अवॉर्ड दिया गया है। हनी सिंह का ये एल्बम पिछले साल ही चार्टबस्टर गया था और इसके हर गानों ने दर्शकों का दिल जीता है। हनी सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इनके पास कई प्रोजेक्ट्स तैयार हैं जिसका उनके फैंस को इंतजार था। फिल्मों से लेकर सिंगल तक हमेशा हनी सिंह धमाल मचाने को तैयार रहते हैं।

पिछले कुछ सालों से हनी सिंह इंडस्ट्री से दूर थे और ऐसी खबरें थीं कि हनी सिंह ड्रग्स एडिक्ट हो गए थे। उन्हें अमेरिकी सेंटर में छोड़ा गया था जिससे वे जिंदा रह सकें लेकिन समय के साथ हनी सिंह ने अपनी स्थिति सुधारी और आज एक बार फिर वे खुद को खड़ा कर रहे हैं। हनी सिंह की लोकप्रियता एक समय में इतनी थी कि हर फिल्म में लोग हनी सिंह का एक रैप सॉन्ग तो जरूर रखते थे।

Back to top button