स्वास्थ्य

शहद और आंवले का मिश्रण खाने से शरीर को पहुंचते हैं ये चमत्कारी फायदे

शहद बेहद ही गुणकारी चीज है और इसकी मदद से सेहतमंद शरीर सहित सुंदर त्वचा और बाल भी पाए जा सकते हैं। शहद का सेवन लोग कई तरह से करते हैं और कई लोग चीनी की जगह शहद खाना पसंद करते हैं। शहद की तरह ही आंवला भी सेहत के लिए लाभप्रद होता है और आंवला खाने से शरीर फीट रहता है और त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। शहद और आंवले के अंदर कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और अगर इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाए तो शरीर को दोगुने फायदे पहुंचते हैं। तो आइए जानते हैं शहद और आंवले का मिश्रण खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं और इन दोनों का मिश्रण किस तरह से तैयार किया जाता है।

शहद और आंवले के मिश्रण से मिलने वाले लाभ –

बालों बनें चमकीले

जिन लोगों के बाल रुखे और बेजान रहते हैं वो लोग अपने बालों पर इन दोनों चीजों का पेस्ट बनाकर लगा लें। इन दोनों चीजों को बालों पर लगाने से बालों में चमक आ जाती है और बालों का बेजानपन दूर हो जाता है।

इस तरह से तैयार करें पेस्ट

आंवला और शहद का हेयर पैक तैयार करने के लिए आप चार आंवले लेकर उन्हें उबाल लें। फिर इन आंवलों को आप पीस लें और इनका गुदा बना लें। इस गुदे में आप शहद मिला दें। अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसके अंदर नारियल का तेल भी डाल सकते हैं।आंवले और शहद का हेयर पैक बनकर तैयार है । आप इसे पेस्ट को अपने बालों पर एक घंटे के लिए लगा लें और एक घंटे बाद गुनगुने पानी की मदद से अपने बालों को धो लें। ये पेस्ट लगाने से बाल प्राकृतिक रुप से चमक जाएंगे।

झुर्रियां हो खत्म

चेहरे पर आंवले और शहद का पेस्ट लगाने से झुर्रियां खत्म हो जाती हैं और फाइन लाइन भी दूर हो जाती हैं। चेहरे पर झुर्रियां होने पर आप एक आंवले को पीस लें। फिर इस आंवले के अंदर शहद और थोड़ा सा जैतून का तेल मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। नियमित रूप से ये पेस्ट लगाने से आपको झुर्रियों से राहत मिल जाएगी।

लिवर रहे हेल्दी

लिवर के लिए शहद और आंवले का मिश्रण गुणकारी होता है और इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से लिवर से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। इसलिए जिन लोगों का लिवर कमजोर है वो लोग इन दोनों चीजों को एक साथ खाया करें। (और पढ़ें – शहद के फायदे)

एसिडिटी हो दूर

एसिडिटी होने पर आप इन दोनों चीजों को एक साथ खाएं। आंवले और शहद को एक साथ खाने से भूख भी बढ़ जाती है और खाना भी सही से पच जाता है। इसके अलावा जुकाम होने पर अगर आंवले और शहद को एक साथ खाया जाए तो जुकाम दूर हो जाता है और गले की खराश से भी आराम मिल जाता है। इतना ही नहीं ये मिश्रण खाने से खांसी भी सही हो जाती है।

Back to top button