बॉलीवुड

तैमूर को लेकर करीना ने दी बुरी खबर, कुछ ही दिनों में चकाचौंध भरी दुनिया से दूर हो जाएगा मासूम

सैफ और करीना के बेटे तैमूर की क्यूटनेस की चर्चा हर कोई करता है. आये दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. सैफ और करीना से ज्यादा लाइमलाइट में तैमूर रहते हैं. अन्य बॉलीवुड की माओं की तरह करीना तैमूर के चेहरे को मीडिया से छुपाती नहीं हैं बल्कि वह तैमूर को खुद मीडिया से रूबरू कराती हैं. तैमूर की मासूमियत सबका मन मोह लेती है. कभी एयरपोर्ट पर तो कभी फैमिली फंक्शन में तैमूर अपनी मां करीना के साथ स्पॉट किये जाते हैं. अभी तैमूर की जितनी उम्र नहीं है उससे कहीं ज्यादा उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. छोटी सी उम्र में वह काफी मशहूर हो गए हैं. लोग तैमूर की एक झलक पाने के लिए तरसते हैं. ऐसे में करीना ने तैमूर के बारे में एक ऐसी खबर दी है जिसे सुनकर आपको झटका लग सकता है और हो सकता है कि तैमूर की एक झलक पाने को आपको सालों वेट करना पड़े.

तैमूर के फैंस के लिए आई बुरी खबर

आजकल मीडिया में बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा तवज्जो तैमूर को दी जाती है. मीडिया उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहती है. हाल ही में करीना कपूर रोमेडी नाओ के ‘द लव लाफ लिव’ शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने तैमूर के बढ़ते स्टारडम को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की. इस उम्र में तैमूर की इतनी पॉपुलरिटी करीना को पसंद नहीं है और वह तैमूर को इस सब से दूर ले जाना चाहती हैं.

बोर्डिंग स्कूल जा सकते हैं तैमूर

करीना ने शो के दौरान कहा कि वह तैमूर को ‘बोर्डिंग स्कूल’ में डालने की सोच रही हैं. करीना ने कहा, “सैफ और मैं तैमूर को बोर्डिंग स्कूल डालने की सोच रहे हैं. मुंबई की जिंदगी हमें यह करने पर मजबूर कर रही है. मैं लोगों को अपने बेटे के आस-पास मंडराने नहीं दे सकती”. करीना ने आगे कहा, “लोग हर रोज़ मेरे बेटे की तस्वीरें देखकर लिखते हैं कि उन्हें तैमूर की फोटो देखकर खुशी मिलती है. मुझे ये बिलकुल पसंद नहीं. मैं किसी के बच्चे की तस्वीर देखकर ऐसा नहीं कहती, ये मेरा स्वभाव है”.

सैफ ने भी की थी बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई

करीना ने बताया कि सैफ भी बोर्डिंग स्कूल में पढ़े थे. वह मात्र 7 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल चले गए थे और वहीं रहकर 17 वर्ष की उम्र तक पढ़ाई की. अब जो भी हो तैमूर के फैंस के लिए यह वाकई एक बुरी खबर है. जब तैमूर बोर्डिंग स्कूल चले जाएंगे तो उनकी नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं आएंगी और बहुत कम मौकों पर ही लोग उन्हें देख पाएंगे. वह इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर हो जाएंगे और उनके आस-पास फोटोग्राफर्स नहीं होंगे.

बात करें करीना कपूर के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों वह अभिनेता इरफ़ान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके अलावा जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज़’ में नजर आएंगी. अक्षय कुमार के साथ आखिरी बार वह साल 2009 में ‘कमबख्त इश्क’ में दिखी थीं.

पढ़ें- करीना के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने ली चुटकी, कहा- ‘मेरा बस चलता तो इस दिन…’

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना ना भूलें.

Back to top button