बॉलीवुड

करीना के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने ली चुटकी, कहा- ‘मेरा बस चलता तो इस दिन…’

बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर ने बीते 21 सितंबर को अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इन तस्वीरों में करीना कपूर अपना 39वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती हुई नज़र आई, जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया, लेकिन अर्जुन कपूर को सेलिब्रेशन रास नहीं आया, जिसकी वजह से उन्होंने बेबो को ट्रोल कर दिया। जी हां, अर्जुन कपूर ने करीना कपूर के बर्थडे को लेकर एक ऐसा पोस्ट किया, जोकि सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर हर साल अपने बर्थडे को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहती हैं, जिसकी वजह से वे खूब सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी उनके बर्थडे को कई जगह सेलिब्रेट किया गया, जिसको ध्यान में रखते हुए ही अर्जुन कपूर ने एक स्टोरी शेयर की है, जोकि तेज़ी से वायरल हो गई। दरअसल, करीना कपूर ने पहले पटौदी पैलेस में अपना जन्मदिन मनाया और फिर डांस इंडिया डांस के सेट पर भी केक काट कर जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसकी वजह से हर तरफ सिर्फ बेबो ही बेबो नज़र आई।

अर्जुन कपूर ने शेयर की मजेदार स्टोरी

अर्जुन कपूर ने करीना कपूर के साथ एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि मेरा बस चलता तो आज मैं नेशनल अवकाश घोषित कर देता और फिर सभी लोग तुम्हारा बर्थडे आराम से सेलिब्रेट करते। मतलब साफ है कि अर्जुन कपूर ने इसे मजाकिया तौर पर शेयर किया, लेकिन यूजर्स ने इसे ट्रोलिंग के नज़रिए से देख लिया। बता दें कि अर्जुन कपूर की दोस्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादातर कलाकारों के साथ है, जिसकी वजह से वे इस तरह की मस्ती करते हुए नज़र आ चुके हैं।

अर्जुन कपूर ने करीना को किया जन्मदिन विश

 

View this post on Instagram

 

Forget fight club it’s all about the pout club !!! Happy birthday Bebo !!! New birthday, old picture but the pose is timeless…

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on


वायरल हुई स्टोरी को शेयर करने से पहले अर्जुन कपूर ने करीना कपूर को अपने ही अंदाज में बर्थडे विश किया, जिसके लिए उन्होंने बेबो की एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर और आलिया भट्ट नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा कि बर्थडे नया है, लेकिन तस्वीर पुरानी है, फिर भी बेस्ट तस्वीर है। साथ ही उन्होंने लिखा कि हैप्पी बर्थडे बेबो। बता दें कि करीना कपूर और अर्जुन कपूर ने एक साथ सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया है, जिसमें दोनों ने पति पत्नी का किरदार निभाया है।

बर्थडे पर छाई रहीं करीना कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने बर्थडे पर दिन भर ट्रेंड करती रहीं। पहले करिश्मा कपूर ने पटौदी पैलेस से तस्वीरें और वीडियो शेयर किया था, जोकि तेज़ी से वायरल हो गया था। इन तस्वीरों में से एक में सैफ अली खान और करीना कपूर एक दूसरे को किस करते हुए नज़र आ रहे थे, तो दूसरे में करीना कपूर केक काटती हुई नज़र आ रही थी। कुल मिलाकर तस्वीरों और वीडियो की वजह से करीना कपूर ने अपने बर्थडे पर खूब सुर्खियां बटोरी।

Back to top button