Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, दांपत्य जीवन में बढ़ेगा सुख

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 23 सितंबर से 29 सितंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस हफ्ते अनावश्यक व्यय पर अपना पैसा बर्बाद न करें, इस चरण में स्थिति के किसी भी बदलाव के लिए भी दबाव डालें। आप धर्म-कर्म के कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके द्वारा यात्राएं होंगी। आपके परिश्रम का अच्छा लाभ मिलने पर कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। निर्णय सोच-समझ कर लें।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

करियर के विषय में : बिजनेस के कई मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग नहीं मिल पाएगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। कुछ लोगों को पेट खराब होने और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आर्थिक दृष्टिकोण से आपका यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपके खर्चे कुछ अधिक हो सकते हैं। किसी संस्था से सम्मान मिल सकता है। कोई बड़ा फैसला लेना है तो ठीक से सोच-विचार कर ही काम करें। तकरार से तनाव बनता है और तनाव से प्रगति बाधित होती है। अतः संयम बनायें रखें। नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सहयोग मिलेगा। लव प्रपोजल देना चाहते हैं तो दे सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोग हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कई नए विकल्प मिलेंगे। शुभ कामों पर ध्यान देंगे। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश आगे चलकर लाभकारी प्रतीत होगा। मित्रों की तर्क युक्त बातें आपको सोंचने पर मजबूर कर देगी। छात्रों को मित्रों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपके प्रेम संबंध बहुत गहरे हो सकते हैं।

करियर के विषय में : कुछ नए लोगों को नौकरी के लिए काफी भागदौड़ के पश्चात ही सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले अपनी सोच को सकारात्मक रखें, इसका बेहतर परिणाम हासिल होगा। कोई बड़ा फैसला लेना है तो ठीक से सोच-विचार कर ही काम करें। इस हफ्ते आपको इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यापारी वर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिएगा। महिलायें किसी पर अतिविश्वास करने से बचें।

प्यार के विषय में : नीजी जीवन अच्छा गुजरेगा, जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबन्ध अच्छे रहेंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में सितारे साथ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह ठीक है।

हेल्थ के विषय में : स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलने वाला है। कोई ऐसा काम न करें, जिससे कोई आपके चरित्र पर उंगली उठाए। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा कुछ नया सीखेंगे। आप अपने कार्यो में धैर्य व साहस बनायें रखें सफलता अवश्य मिलेगी। सादगी और शालीनता ही आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगायेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में कुछ बदलाव करने की कोशिश न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पेशेवर मोर्चे पर आने वाली कुछ समस्या का आसानी से हल निकाला जा सकता है। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा जिसकी वजह से आप अपने जीवन में लगातार सफलता की तरफ बढ़ेंगे। नारी के प्रति आपके मन में सहानुभति व संवेदनशीलता बनी रहेगी। आपसी सम्बन्धों में अधिक उतावलापन अच्छा नहीं होता है। छात्रों पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव पड़ेगा।

प्यार के विषय में : किसी को प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं इससे आपको सफलता मिलेगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आपको अचानक कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपको पेट में गैस या अपच की शिकायत हो सकती है। खान-पान में परहेज करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। इस सप्ताह आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। जिस पर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। अगर आपसे कोई ख़ुद न पूछे, तब तक अपनी सलाह न दें।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सुख और प्रेम मिलेगा। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अच्छा है।

करियर के विषय में : फालतू खर्चे की स्थिति बन सकती है। काम के बोझ से आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी है। शत्रु और प्रतिस्पर्धियों की भावनाओं के साथ आप की भावनाओं का संघर्ष होगा। आप अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ परिवर्तन होने की संभावना है।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी में बॉस और अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। छोटी-मोटी चोट लग सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चुपचाप लोगों के कामकाज पर नजर रखें। भाइयों के साथ मेलजोल से आपको लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से आज भेंट होगी। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में कोई रिस्क न लें। पैसा उधार देने से बचें।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने में सावधनी बरतें अन्यथा पाचन शक्ति या पेट के रोगों से जुड़ी तकलीफ पैदा हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में जरूर रंग दिखाएगी। ध्यान रहे कि आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। निवेश के सुझावों पर फैसला अपने अनुसार ही करें। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर विवादों से बचें। स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिल पाएगी, लेकिन कोशिश करते रहें।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामलों में सावधान रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकता है। संतान पक्ष की खुशहाली का सुखद समाचार प्राप्त होगा। आपकी कोई बड़ी परेशानी पैसों से सुलझ सकती है। इनकम के कई रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के कार्य की अधिकारी वर्ग सराहना करेंगे। आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारें समझने होंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की होगी और आप विरोधियों पर हावी रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। एलर्जी या किसी पुराने दर्द से परेशानी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

किसी काम को जबरदस्ती पूरा करने की कोशिश में नुकसान भी हो सकता है। आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट करना पड़ सकता है। पारिवारिक कामों में मन भी लग सकता है। वाणी की मधुरता के चलते आपके बहुत से काम संपन्न हो जाएंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें।

करियर के विषय में : रुके काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत में कुछ खास बदलाव नहीं होंगे। बहुत हद तक सेहत सामान्य हो सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 23 सितंबर से 29 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 23 सितंबर से 29 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 23 सितंबर से 29 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि के 9 दिन इन 9 रंगों के पहनने कपड़े, प्रसन्न हो जाएगी मां

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d