अध्यात्म

घर के वास्तु दोष को मिनटों में दूर करें धूप, जानें धूप से जुड़े अचूक उपाय

हर रोज पूजा करने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके अलावा धूप जलाने से भगवान भी प्रसन्न हो जाते हैं। भारत में प्राचीनकाल से धूप और दीपक घर में जलाए जाते हैं और इनको जलाना वास्तु शास्त्र में उत्तम माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रोज धूप करने से घर का वास्तु दोष खत्म हो जाता है।

धूप कई प्रकार की होती है और आज हम आपको कुछ ऐसी चमत्कारिक धूपों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको जलाने से घर में शांति बनीं रहती है और घर का माहौल सही रहता हैं, तो आइए जानते हैं, धूप के खास अचूक उपाय।

कपूर की धूप :

कपूर की धूप घर में जलाना बेहद ही शुभ होता है और इसे जलाने से घर का वास्तु दोष सही हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन सुबह और शाम कपूर को जलाने से घर से तनाव दूर रहता है। कपूर की धूप देने के लिए आप थोड़ा सा कपूर ले लें और इस कपूर को एक मिट्टी के पात्र में रख दें। इस पात्र के अंदर आप गुलाब के पत्ते डाल दें। इसके बाद इसे जला लें और ये धूप पूरे घर में दें।

गुग्गुल की धूप :

गुग्गुल की महक मीठी होती है और इसे जलाने से घर में शांति बनी रहती है। इसके धुएं की महक दिमाग को शांत रखती है। इतना ही नहीं रोज गुग्गुल की धूप जलाने से घर में कलह भी नहीं होती है।

लोबान की धूप :

वास्तु शास्त्र में लोबान को बेहद ही शुभ माना जाता है और लोबान धूप देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। लोबान की धूप दरगाहों में भी दी जाती है और ऐसा माना जाता है कि इसे जालने से पारलौकिक शक्तियां आकर्षित होती हैं। गुरुवार के दिन लोबान की धूप को घर में जलाना उत्तम माना जाता है।

गुड़-घी की धूप :

पितृ दोष होने पर आप हर गुरुवार और रविवार को गुड़ की धूप जलाएं। गुड़ की धूप में घी मिलाकर इसे कंडे में डाल लें। इसे जलाने से गृहकलह नहीं होता है और देवता भी प्रसन्न रहते हैं। वहीं आप चाहें तो इस धूप के अंदर गुलाब के पत्ते भी डाल सकते हैं।

पीली सरसों की धूप

पीली सरसों के दानों को जलाने से घर से नकारात्कम शक्तियां दूर रहती है। इसलिए आप हफ्ते में दो दिन पीले सरसों की धूप भी दिया करें। आप एक कंडे में लोबान, अंगारे और उसके ऊपर पीली सरसों के दाने डाल दें। फिर इस धूप को पूरे घर में धूमाएं और अंत में इसे घर के मुख्य दरवाजे पर रख दें। ये धूप देने से आपके घर में मौजूद बुरी शक्तियों का प्रकोप खत्म हो जाएगा।

कर्ज से मिले मुक्ति

कर्ज या आर्थिक संकट आने पर आप कपूर की धूप में गुड़ मिलाकर जलाएं। इस धूप को आप हनुमान की मूर्ति के सामने जलाते हुए हनुमान जी से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। आप लगातार पांच मंगलवार ऐसा करें। आपका आर्थिक संकट दूर हो जाएगा।

Back to top button