अध्यात्म

नवरात्रि के 9 दिन इन 9 रंगों के पहनने कपड़े, प्रसन्न हो जाएगी मां

नवरात्रि का पर्व 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता रानी की पूजा की जाती है। नवरात्रि का हर एक दिन मां के एक रूप से जुड़ा हुआ है। नवरात्रि के दौरान किस दिन मां के कौन से रूप की पूजा की जाती है और उस दिन किस रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। ये आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

नवरात्रि का पहला दिन –

शैलपुत्री – नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री का पूजन किया जाता है और मां  शैलपुत्री के संग पीला रंग जुड़ा हुआ है। इसलिए आप नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनने और मां को पीले रंग की चीजे पूजा करते समय भेंट किया करें।

नवरात्रि का दूसरा दिन –

ब्रह्मचारिणी – नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को अर्पित है और इस दिन मां ब्रह्मचारिणी  का पूजन किया जाता है। ब्रह्मचारिणी  मां को हरा रंग प्रिय होता है। इसीलिए आप नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनें और मां को हरे रंग की चीजे भेंट करें।

नवरात्रि का तीसरा दिन –

मां चंद्रघंटा- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है और मां चंद्रघंटा को हल्का भूरा रंग बेहद ही प्रिय है। इसलिए आप मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय उन्हें हल्के भूरा रंग के वस्त्र पहनाएं और खुद भी इस रंग के वस्त्र धारण करें।

नवरात्रि का चौथा दिन –

कूष्माण्डा मां- नवरात्रि के चौथे दिन कूष्माण्डा मां की आराधना की जाती है और इन मां को संतरी रंग बेहद ही पसंद है। इसलिए नवरात्रि के चौथे दिन आप संतरी रंग के कपड़े पहनने और मां को इसी रंग के फूल अर्पित करें।

नवरात्रि का पांचवा दिन

स्कंदमाता- नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता का होता है और स्कंदमाता को सफेद रंग प्रिय है। इसलिए स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए आप सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। ऐसा कहा जाता है कि स्कंदमाता मोक्ष के द्वार खोल देती हैं।

नवरात्रि का छठा दिन

मां कात्यायनी- नवरात्रि का छठां दिन मां कात्यायनी से जुड़ा हुआ होता है और इस दिन मां कात्यायानी का पूजन जरूर करना चाहिए। मां कात्यायानी को लाल रंग पसंद हैं। इसलिए आप इन मां की पूजा करते समय इनको लाल रंग के कपड़े अर्पित करें।

नवरात्रि का सातवां दिन

कालरात्रि – कालरात्रि मां की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन किया जाता और इन मां को प्रसन्न करने के लिए आप इन्हें नीले रंग की चीजें भेंट करें। इसके अलावा इस दिन नीले रंग के वस्त्र पहनना भी शुभ माना जाता है।

नवरात्रि का आठवां दिन

महागौरी- नवरात्रि के आठवां दिन महागौरी की पूजा की जाती है और इन मां की पूजा करते समय आप इन्हें गुलाबी रंग के फूल चढा दें। अष्टमी के दिन ही कन्या की पूजा भी की जाती है। इसलिए आप कन्या की पूजा करते समय उन्हें गुलाबी रंग की चूड़ी दें।

नवरात्रि का नौवां दिन

सिद्धिदात्री- नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है और मां सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग बेहद पसंद है।

Back to top button