स्वास्थ्य

अगर आपके भी घुटनों में होता है दर्द तो कर सकते हैं निम्बू के छिलकों से इलाज, जानें कैसे!

गठिया रोग से आप भली-भांति परिचित होंगे। यह रोग एक उम्र के बाद हर किसी को तकलीफ देता है। इसमें व्यक्ति के घुटनों में दर्द होता है, साथ ही जहाँ-जहाँ जोड़ होता है वहाँ भी दर्द होता है। सर्दियों के दिनों में इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को काफी तकलीफ होती है। पहले यह रोग उम्रदराज लोगों में ही देखने को मिलता था, लेकिन बदलते समय के साथ यह हर किसी को हो रहा है। अब इसकी चपेट में नौजवान और बच्चे भी हैं।

दवाई का असर कम होते ही होने लगता है दर्द:

इससे बचने के लिए लोग बाजार में बिकने वाली तरह-तरह की दवाइयों के सहारा लेते हैं, लेकिन जब तक दवा का असर रहता है, केवल तभी तक दर्द से मुक्ति मिल पाती है। बाद में फिर से यह तकलीफ देने लगता है। गठिया में मालिश और व्यायाम दवा के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लायें हैं, जो गठिया के कारण होने वाले आपके घुटने के दर्द को कुछ ही समय में हमेशा के लिए ठीक कर देता है।

निम्बू का काफी गुणकारी:

आप भी सोच रहे होंगे कि मैं ऐसी कौन सी चीज के बारे में बता रहा हूँ। दरअसल मैं, जिस नुस्खे की बात कर रहा हूँ वह कुछ और नहीं बल्कि साधारण निम्बू है। निम्बू काफी गुणों से भरी होती है, इससे गठिया का भी इलाज किया जा सकता है। निम्बू एक ऐसी चीज है जो हर रसोई घर में उपलब्ध रहती है। इसके इस्तेमाल से आप अपने गठिये के दर्द को ठीक कर सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं, कैसे आप अपने घुटनों के दर्द से पा सकते हैं छुटकारा।

बनाने के लिए सामग्री:

*- सर्जिकल पट्टी या क्रेप बैंडेज: 1 रोल,

*- निम्बू: 3,

*- नारियल का तेल: 2 चम्मच

बनाने की विधि:

*- सबसे पहले निम्बू लेकर उसके सारे छिलके को उतर लें, आप चाहे तो निम्बू के छिलके को कद्दूकस भी कर सकते हैं। अब एक एयरटाइट कंटेनर लेकर उसमे इसे डालकर नारियल तेल मिलाकर रख दें।

*- 2 दिनों तक इस कंटेनर को बंद ही रखें, 2 दिन बाद कंटेनर खोलकर उसमे से निम्बू के छिलके को निकालकर अपने घुटनों पर रखकर पट्टी से बांध दें। बाँधने के बाद इसे पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें।

*- यह प्रक्रिया लगातार 2 महीनों तक करते रहें। ऐसे लगातार करते रहने से आपके घुटनों को काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा निम्बू को घुटनों पर रगड़ते रहने से घुटने की सूजन भी कम हो जाती है।

Back to top button