स्वास्थ्य

भूलकर भी इन धातुओं के बर्तनों में ना बनाएं खाना, ऐसा करने से शरीर को होता है नुकसान

बाजार में कई तरह की धातु के बर्तन बिकते हैं और इन बर्तनों का प्रयोग भोजन बनाने और भोजन खाने के दौरान किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब किसी धातु के बर्तन के अंदर खाना बनाया जाता है तो उस धातु के गुण खाने में मिल जाते हैं। इसलिए आप जिस धातु के बर्तन का प्रयोग खाना बनाने के लिए करते हैं उस धातु में भोजन बनाना सही है कि नहीं ये आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

स्टेनलेस स्टील

स्टेनलेस स्टील से बने बर्तनों का प्रयोग अधिकतर लोगों द्वारा किया जाता है। ये धातु कई तरह की धातु को मिलाकर बनाई जाती है। आमतौर पर स्टेनलेस स्टील को बनाने में कार्बन, क्रोमियम और निकल का प्रयोग किया जाता है। इस धातु में बने भोजन को खाने से शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है और यही वजह है कि लोग स्टेनलेस स्टील से बने बर्तनों का प्रयोग अधिक करते हैं।

पीतल

पुराने जमाने में पीतल के बर्तनों का खूब प्रयोग किया जाता था और इन बर्तनों के अंदर ही खाना बनाया एवं खाया जाता था। हालांकि पीतल के बर्तन में खाना बनाने से खाना जल्द ही खराब हो जाता है और इस बर्तन के अंदर नमक या फिर खट्टी चीजों को बिलकुल नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि इस बर्तन में बनीं नमकीन और खट्टी चीज खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

तांबा

तांबे के बर्तन का प्रयोग खाना बनाने के दौरान करना हानिकारक होता है और इस बर्तन में बना खाना खाने से पेट खराब हो सकता है। दरअसल जब इस बर्तन के अंदर खाना बनाया जाता है तो तांबे के गुण खाने में मिल जाता हैं और खाने में कॉपर मिल जाने से पेट को नुकसान पहुंचता है। हालांकि ताबें के बर्तन में पानी पीना उत्तम माना जाता है और इस बर्तन में रखे गए पानी को पीने से उच्च रक्तचाप से बचा जा सकता है।

एल्युमीनियम

एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है और एल्युमीनियम के बर्तन में बना हुआ खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए आप अगर एल्युमीनियम के बर्तनों का प्रयोग खाना बनाने के लिए करते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें और एल्युमीनियम के अंदर भूलकर भी खटी चीज ना बनाएं।

चांदी

चांदी की धातु के बर्तन भी बाजार में मिलते हैं और कई लोग इस घातु के बने बर्तनों के अंदर ही खाना खाना पसंद करते हैं। चांदी की धातु को सेहत के लिए उत्तम माना जाता है और इस धातु के बर्तनों में खाना खाना सेहत के लिए हानिकारक नहीं होता है। इसलिए आप इस धातु के बर्तनों में खाना डालकर खा सकते हैं। चांदी के अलावा सोने की धातु को भी उत्तम माना जाता है। क्योंकि ये दोनों धातु प्रकृतिक धातु होती हैं।

लोहे की धातु

लोहे की धातु के बर्तनों का प्रयोग आप भूलकर भी खाना बनाने के दौरान ना करें। क्योंकि ये धातु सेहत के लिए हानिकारक होती है और इस धातु में बने भोजन को खाने से आपको गंभीर रोग हो सकते हैं।

Back to top button