रिलेशनशिप्स

ओह! तो इस वजह से हमेशा लड़कियों को घूरते रहते हैं लड़के, सच्चाई जान हैरान रह जाओगे

एक लड़की के लिए प्राइवेसी बहुत बड़ी चीज होती हैं. हालाँकि महिला होने के नाते इसके ऊपर खतरा भी हमेशा मंडराता रहता हैं. खासकर लड़के लड़कियों की प्राइवेट लाइफ में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी लेते हैं. यदि आप एक महिला या लड़की हैं तो आप इस बात से अच्छे से वाकिफ होगी कि आप दुनियां के किसी भी कौने में चले जाए आपको कोई ना कोई लड़का घूरता हुआ दिख ही जाएगा. लड़को के लगातार घूरते रहने की वजह से कई बार महिलाएं असहज महसूस करने लगती हैं. अब कुछ तो एक बार देख आगे बढ़ जाते हैं जबकि बाकी लगातार और बार बार देखते रहते हैं. अब कोई लड़का आपको क्यों बार बार देख रहा हैं इसके पीछे भी कई सारे कारण होते हैं. बस फर्क ये हैं कि किसी की घूरने की वजह बुरी हैं तो कोई बस जिज्ञासु हैं और दिल में ओई बुरी या गंदी भावना नहीं रखता हैं. इन सभी बातों को मद्देनज़र रहते हुए आइये जानते हैं कि आखिर ये लड़के लड़कियों को इतना घूरते क्यों हैं?

1. लड़के लड़कियों की तरफ नेचरली आकर्षित होते हैं. हर लड़का अपने लिए एक ख़ास पार्टनर की तलाश करता हैं. ऐसे में यदि आप उन्हें पसंद आ गई तो वो यही सोचता हैं कि काश कोई ऐसा तरीका होता कि मेरी उस लड़की से दोस्ती या शादी हो जाए.

2. पहली नज़र के प्यार के बारे में तो सूना ही होगा. अक्सर लड़को के साथ ऐसा होता हैं कि उनकी नज़र आपके ऊपर पड़ती हैं और उन्हें उसी पल प्यार हो जाता हैं. उसे लगता हैं कि यही मेरे सपनो की राजकुमारी हैं जिसे मैं ढूंढ रहा था. इसलिए उसकी नजरें आप पर से हटती ही नहीं हैं.

3. एक कड़वा और गंदा सच ये भी हैं कि कुछ ठरकी लड़के लड़कियों को गलत निगाहों से घूरते हैं. उनके लिए आप बस एक टाइमपास होती हैं. ये लड़के शादीशुदा भी हो सकते है. इनकी आँखों में हवस भरी होती हैं. ऐसे लड़के यदि आपके साथ कुछ भी बत्तमीजी करे या आपको असहज महसूस कराए तो आप चुप ना बैठे, उन्हें लताड़ दे. कोई लड़का अच्छी या बुरी निगाहों से निहार रहा हैं ये अक्सर लड़कियां बतला पाती हैं.

4. लड़कियों को घूरने का एक अजीब कारण ये भी होता हैं कि लड़के आपकी लाइफस्टाइल में दिलचस्पी लेते हैं. ये खासकर वो लड़के होते हैं जो बॉयज स्कूल में पढ़े होते हैं या जिनका पाला कभी किसी लड़की से ज्यादा पड़ा नहीं हैं. ऐसे में इनके अंदर आपको जानने की जिज्ञासा होती हैं.

5. कुछ मामलो में ऐसा भी होता हैं कि आपकी शक्ल लड़को को जानी पहचानी लगती हैं. उन्हें लगता हैं कि शायद आपको पहले भी कही देखा हैं. या ये भी संभव है कि उन्हें आपको देख किसी और की याद आ गई हो. इसलिए वो आपको निहारते रहते हैं.

वैसे आपको क्या लगता हैं ज्यादातर लड़के लड़कियों को आखिर क्यों घूरते रहते हैं? अपने जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दे. साथ ही ये जानकारी पसंद आई तो इसे दूसरी लड़कियों और लड़को के साथ शेयर करे. लड़को से विनती हैं कि वो बिना मतलब लड़कियों को घूर उन्हें असहज महसूस ना कराए.

Back to top button
?>