दिलचस्प

दुनिया के सबसे गहरे पूल में लड़की ने लगाई छलांग! वीडियो देख लोगों के उड़े होश!

वैसे तो दुनिया में क्रेजी काम करने वालो कि कोई कमी नहीं है। कुछ लोग ऊंचाई पर कलाबाजी दिखाने का हुनर रखते हैं तो वहीं कुछ लोग लेकर कुछ हवा में अपनी कालाबाजी दिकाते हैं। इन दिनों क्रूज पर बने दुनिया के सबसे गहरे स्विमिंग पूल में 55 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाली लड़की का वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की एक क्रूज शिप में बने स्विमिंग पूल में कूदती कुई दिख रही है। स्टंट को करने वाली 35 साल की लड़की का नाम सेसिली कार्ल्टन है। सेसिली ने पूल में कूदने से पहले कलाबाजी का करतब भी दिखाया है। अब तक इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 2.9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को जिसे अमेरिका की कार्ल्टन के साथी डाइवर सिडनी ब्राउन ने अपने कैमरे में कैद किया था। Girl jumped deepest swimming pool.

आपको बता दें कि हारमोनी ऑफ द शी दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज है। इसकी लंबाई ही 1,187 फीट लंबा है। यह तकरीबन 8,500 लोगों को लेकर चल सकता है। शिप पर 2100 क्रू कर्मचारी काम करते हैं। कार्ल्टन के साथी डाइवर सिडनी ब्राउन ने बताया कहा कि, “समुद्र में सबसे गहरा पूल हमारे पास है और अगर शिप साथ ही साथ चल भी रहा है तो पानी उछलता भी है। ऊपर से अगर मौसम खराब होता है तो हमें शो को पोस्टपोन भी करना पड़ता है।” आपको बता दें कि वीडियो में दिखने वाली कार्ल्टन 2013 के विश्व तैराकी प्रतियोगिता में अमेरिका के लिए गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं।

देखें कार्ल्टन की छलांग का यह वायरल वीडियो –

 

Back to top button