दिलचस्प

प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने पर 8 साल के थे पति निक जोनस, जन्मदिन पर जानिए खास 10 बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म स्काई इज पिंक के प्रमोशन में जुटी हैं। इस फिल्म से प्रियंका 4 साल बाद वापसी कर रही हैं इसके पहले वे बाजीराव मस्तानी में नजर आई थीं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी लेकिन इसी बीच वे अपने पति निक जोनस के साथ भी अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलती हैं। इनकी प्रेम कहानी भी अनोखी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने पर 8 साल के थे पति निक जोनस, आज जन्मदिन पर आपको बताते हैं इनसे जुड़ी 10 बातें।

प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने पर 8 साल के थे पति निक जोनस

साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का ताज पहनी थी तब निक जोनस 8 साल के थे और अपने भाईयों के साथ बैंड में काम करते थे। साल 2006 में निक का पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया था और उस समय निक की उम्र 13 साल थी। निक जोनक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। इनका जन्म 16 सितंबर, 1992 में टेक्सास के डालास में हुआ था। निक एक अमेरिकन सिंगर, एक्टर, कंपोजर और राइटर हैं।

इन्होने 7 साल की उम्र से ही काम करना शुर कर दिया था। निक ने साल 2002 मे अपने पिता के साथ मिलकर पहला गाना जॉय टू द वर्ल्ड गाया था और ये गाना निक ने खुद लिखा था। साल 2004 में निक का पहला एल्बम आया जिसमें उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके कई एल्बम मार्केट में आए और वे काफी सफल रहे। जोनस ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूजिक अवॉर्ड्स में अवॉर्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट जीता था और साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ दी ईयर का खिताब जीता था।

निक जोनस के पिता पॉल केविन जोनस भी म्यूजिशियन हैं। वहीं निक की मॉम डेनिस मिलर जोनस सिंगर और साइन लैंग्वेज की टीचर हैं। साल 2014 में निक को ब्रिटिश मैगजीन OK ने और साल 2015 में अमेरिका मैगजीन People’s ने Sexiest Men Alive का खिताब दिया था। प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनस का नाम कई सिंगर्स और एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका था। निक ने माइली सायरस, कैंडल जैनर और सेलेना गोमेज को डेट किया है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक की सालाना कमाई 25 मिलियन डॉलर यानी 177 करोड़ रुपये बताई गई है। निक ने अब तक 17 म्यूजिक एल्बम में गाया है।

आपको बता दें कि साल 2018 से निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे को डेट कर रह रहे थे। साल 2018 दिसंबर में इनकी शादी बहुत ही धूमधाम के साथ जोधपुर में हुई। इनकी खुशी इनकी शादी की तस्वीरों में नजर आ रही थी। हालांकि ये बातें भी हुईं कि इनकी 10 साल बड़ी प्रियंका के सामने निक बच्चे लग रहे थे लेकिन जो भी है दोनों में प्यार है और आज इनकी शादी को लगभग एक साल होने वाले हैं और ये एक-दूसरे के साथ खुश हैं।

Back to top button