विशेष

शाहरुख को ‘किंग खान’ बनाने में ‘दूरदर्शन’ का अहम रोल, इस सीरियल से घर घर में छाए थे बादशाह

एक्टर शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह बनाने में दूरदर्शन का बड़ा हाथ है। दूरदर्शन की छत्रछाया में शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान बन सके। शाहरुख खान ने भले ही बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की है, लेकिन जब भी उनके करियर की बात की जाती है, तब तब दूरदर्शन का ज़िक्र होना लाजमी है। जी हां, दूरदर्शन पिछले 60 सालों से देश की जनता को अपनी सेवाएं दे रहा है, जिससे हर किसी की कोई न कोई याद ज़रूर जुड़ी हुई। भले ही आज दूरदर्शन की लोकप्रियता कम हो गई हो, लेकिन आज भी दूर दराज के क्षेत्रों में इसका डंका बजता है।

भारत में जब टेलीविजन आया था, तब सारे प्रोग्राम को दिखाने वाला एकमात्र चैलन दूरदर्शन हुआ करता था, जोकि घर घर में चलता था। उन दिनों दूरदर्शन का क्रेज इतना ज्यादा था कि लोग प्रोग्राम को देखने के लिए घंटो इंतजार करते थे। दूरदर्शन पर कई लोकप्रिय प्रोग्राम प्रसारित हुए, जिन्हें देखने के लिए आज भी लोग उतने ही ज्यादा उत्साहित रहते हैं। फिर चाहे बात महाभारत की हो या फिर रामायण की हो। हर प्रोग्राम को लोग बड़े ही चांव से देखते हैं, लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान के करियर में दूरदर्शन का हाथ के बारे में।

दूरदर्शन के फौजी से छाए शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल फौजी से की थी। शाहरुख खान ने पहली बार एक्टिंग सीरियल फौजी में की थी, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। फौजी को मिली कामयाबी का श्रेय जितना ज्यादा स्टोरी को जाता है, उतना ही ज्यादा शाहरुख खान की एक्टिंग को भी जाता है। शाहरुख खान ने इसमें फौजी का किरदार निभाया था, जिसकी वजह से उनके लुक की खूब तारीफ की गई थी। मतलब साफ है कि शाहरुख खान के करियर में दूरदर्शन का बड़ा हाथ है।

घर घर में पॉपुलर हुए थे शाहरुख खान

19 जनवरी 1989 में सीरियल फौजी का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था, जिसे पहले ही दिन से दर्शकों का खूब प्यार मिला था। बतौर फौजी लोगों ने शाहरुख खान को उन दिनों खूब प्यार दिया था। बता दें कि उन दिनों घर घऱ में टीवी नहीं हुआ करता था, लेकिन जिस घर में होता था, उस घर में इस सीरियल को देखने के लिए लोगों की लंबी चौड़ी लाइन लगती थी, जिसकी वजह से शाहरुख खान को भी इसी सीरियल से पॉपुलरिटी मिलने लगी और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 फिल्म दीवाना से किया था डेब्यू

दूरदर्शन के सीरियल फौजी से मिली लोकप्रियता के बाद शाहरुख खान ने फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा। पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में बसने वाले शाहरुख खान ने एक के बाद एक फिल्में की, जिसके बाद उन्हें मीडिया बादशाह, किंग खान और रोमांस किंग के नाम से पुकारने लगा। मतलब साफ है कि शाहरुख खान ने अपने मेहनत से बॉलीवुड में इतना नाम फेम बनाया है।

Back to top button