बॉलीवुड

विवेक को गले लगाने पर पति से नाराज़ हुई ऐश्वर्या, फटकार लगाते हुए पूछा- ‘उससे चिपकने की क्या..’

पिछले दिनों कड़वाहट को भूलते हुए अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय एक दूसरे से गले मिलते हुए नज़र आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय एक दूसरे से बड़े ही प्यार से गले मिलते हुए नज़र आए, जिस पर फैंस ने तरह तरह की प्रतिक्रिया दी थी। अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय के गले मिलने से तो सभी खुश नज़र आए, लेकिन ऐश्वर्या को यह रास नहीं आया, जिसकी वजह से उन्होंने अपने पति की क्लास लगा दी। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या ने अभिषेक से अपनी नाराज़गी भी व्यक्त कर दी।

मुंबई में भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे, जिसमें अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने भी शिरकत की थी। इसी समारोह के दौरान अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने एक दूसरे को गले लगाया, जिसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस इसे कड़वाहट दूर होने की नज़र से देख रहे हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन की धर्मपत्नी ऐश्वर्या राय को यह रास नहीं आया। दरअसल, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय एक दूसरे को डेट कर चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें उनकी शक्ल देखना भी पसंद नहीं है।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड को गले लगाने पर भड़कीं ऐश्वर्या

अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय के बीच उमड़े इस प्यार को देखकर ऐश्वर्या राय बहुत ही ज्यादा भड़क गई। सूत्रों की माने तो ऐश्वर्या राय अपने पति की इस हरकत से बहुत ही ज्यादा नाराज़ हैं, जिसकी वजह से उन्होंने खरी खोटी भी सुनाई है। सूत्रों के अनुसार, ऐश्वर्या राय अपने पति से जानना चाहती हैं कि उन्होंने विवेक को गले क्यों लगाया? हाथ मिलाकर भी वे वहां से वापस आ सकते थे, लेकिन उन्होंने गले लगाया, जिससे वे काफी ज्यादा नाराज़ हैं।

अभिषेक बच्चन ने विवेक को लगाया गले

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे से गले लगते हुए नज़र आ रहे हैं। दरअसल, कार्यक्रम में बच्चन परिवार और ओबेरॉय परिवार एक दूसरे के सामने आए गए, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने विवेक के पिता को गले से लगाया और फिर तभी वहां अभिषेक भी आ गए। अभिषेक बच्चन ने पहले विवेक के पिता को गले लगाया और फिर उसी साथ उन्हें भी सीने लगाते हुए नज़र आए।

विवेक ने उड़ाया था ऐश्वर्या का मज़ाक

लोकसभा चुनावों के दौरान विवेक ओबेरॉय ने एक पोस्टर शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय का मजाक उड़ाया था, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हुई थी। दरअसल, इस पोस्टर में उन्होंने सलमान, विवेक और अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय  की तस्वीर शेयर करते हुए एग्जिट पोल का ज़िक्र किया था, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था और फिर उन्होंने तस्वीर डिलीट कर दी थी, ऐसे में अब विवेक को गले लगाना ऐश्वर्या राय को रास नहीं आया।

Back to top button