राशिफल

Rashifal: गुरुवार को इन 8 राशियो के भाग्य में होगा बदलाव, जीवन में आएगी बहार, चोट व रोग से बचें

हम आपको गुरुवार 12 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 September 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। जोखिम न लें। आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, उनसे सतर्क रहें। आज आप किसी को महत्वपूर्ण मामले में कारगर राय दे सकते हैं‌। पुराने किसी नुकसान की भरपाई हो सकती है‌।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपनी बुद्धि से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। उत्तेजना रहेगी। विवाद न करें। खुद को शांत रखें और ठंडे दिमाग से उस पर विचार करें। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपको अपना सच्चा प्यार पाने के लिए परिवार के किसी खासा दोस्त की मदद देनी पड़ सकती है। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज ऑफिस में साथ काम करने वाले और बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होने के योग हैं। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज आप अपनी बात स्पष्ट रुप से कहने की कोशिश करें‌। दूसरों की बात भी उतने ही अच्छे से समझने की कोशिश करें‌। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप कुछ नया सीख सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। पुराने समय में किया गया निवेश इस समय आपको लाभ कराएगा। आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज विवाद और विरोध से बचें। आय वृद्धि या पदोन्नति का योग है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शिक्षार्थी लोगों के लिये यह तैयारी करने का उत्तम समय माना जा रहा है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज धन लाभ तो होगा साथ ही आपके रुके हुए काम भी जल्दी हो जाएंगे। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए अच्छी योजना बनाना आवश्यक है। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा और पैसा मिल भी सकता है‌।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर के बारे में संभावनाएं ज्यादा साफ होती जाएंगी‌।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके ज्यादातर मामले आसानी से सुलझ सकते हैं‌। आपकी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे, शांत मन के साथ काम आपके लिए फायदेमंद होगा। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। आज आप दूसरों की मदद करेंगे। रिश्तों और दोस्ती को लेकर कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके जीवन में नए लोगों का आगमन हो सकता है, जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। आपका कम्युनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। कई चीजों को बेहतर ढंग से समझने में आपको मदद मिल सकती है‌।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अस्वस्थता रह सकती है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशे वर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं। काम-धंधे में भी कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। नया मोबाइल या व्हीकल आज आप ले सकते हैं या ऐसी योजना बन सकती है। अकेले ही सारा काम करने की इच्छा आपके मन में हो सकती है‌।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नौकरी वर्ग के व्यक्तियों की आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आज किए गए निवेश आपको काफ़ी फ़ायदा पहुंचा साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। लक्ष्य में बदलाव ना करें। सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, जहां आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। आपका व्यवहार आपके ही लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। सेहत संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

आपने Rashifal 12 September 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 September 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 September 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस दिन से शुरु हो रहा है पितृ पक्ष, पितरों के लिए 12 तरह से होते हैं श्राद्ध कर्म

Back to top button