समाचार

ट्विटर पर बनें मोदी के 5 करोड़ फॉलोअर, ओबामा 10.8 करोड़ के साथ प्रथम स्थान पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर का खूब इस्तेमाल किया करते हैं और इसके जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं। ट्विटर पर मोदी को करोड़ों लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है और सोमवार को नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने वालों की संख्या 5 करोड़ पहुंच गई है।

दुनिया में सबसे ज्यादा ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले लोगों में से मोदी एक हैं और सबसे अधिक फॉलोअर की सूची में मोदी का स्थान 20 वें नंबर पर हैं। इस सूची में जगह बनाने वाले मोदी एकमात्र भारतीय ही हैं।

साल 2009 में बनाया था ट्विटर अकाउंट

नरेंद्र मोदी ने साल 2009 में अपना ट्विटर अकाउंट बनाया था और 10 साल के अंदर ही मोदी को ट्विटर पर फोलो करने वालों की संख्या 5 करोड़ पहुंच गई है। जिस वक्त मोदी द्वारा ट्विटर पर अकाउंट बनाया गया था उस समय ये गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भी करोड़ों लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है और इस समय प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर की संख्या 3 करोड़ से अधिक हो गई है।

पहले नंबर पर हैं ओबामा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस समय ट्विटर पर करीब 6.4 करोड़ फॉलोअर हैं और ट्रंप मोदी से 1.4 करोड़ से आगे हैं। वहीं सबसे ज्यादा फॉलोअर की सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का प्रथम स्थान पर हैं और इनको ट्विटर पर करीब 10.8 करोड़ लोग द्वारा फॉलो किया जाता है।

केजरीवाल है दूसरे नंबर पर

भारत के कई राजनेताओं ने अपना  ट्विटर अकाउंट बनाया हुआ है और भारतीय नेताओं में मोदी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सबसे ज्यादा लोगों द्वारा ट्विटर पर फॉलो किया जाता है। इस वक्त जहां मोदी के 5 करोड़ फॉलोअर हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल को 1 करोड़ 54 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा फॉलोअर किया जा रहा है।

इस सूची में तीसरे नबंर पर गृह मंत्री अमित शाह हैं और इनके फॉलोअर की संख्या 1 करोड़ 52 लाख से अधिक है। वहीं चौथे नंबर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं और इनको 1 करोड़ 41 लाख लोगों द्वारा फॉलोअर किया जाता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं और राहुल गांधी को  1 करोड़ 6 लाख लोग फॉलो करते हैं।

मोदी हैं दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में शामिल

साल 2018 में एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे किया गया था और इस सर्वे में मोदी को तीसरा स्थान मिला था। ये सर्वे गैलप इंटरनेशन द्वारा किया गया था और इस सर्वे को 50 देशों के नेताओं पर किया था। इस सर्वे में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को पहला स्थान मिला था। जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दूसरे स्थान पर आए थे। इस सर्वे में मोदी ने शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटिश के तत्कालीन प्रधानमंत्री थेरेसा और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था।

जिस तरह से मोदी विश्व भर में अपने कामों के लिए जाने जा रहे हैं उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में मोदी विश्व के सबसे कद्दावर नेता बन जाएंगे और ट्विटर में इनके फॉलोअर की संख्या और अधिक बढ़ जाएगी।

Back to top button